फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   monday rain in gorakhpur.

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Tue, 20 Jun 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Jun 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
monday rain in gorakhpur.
बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया था। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। झमाझम बारिश से सोमवार को शहर सराबोर हो गया। दोपहर बाद हुई इस बारिश से न सिर्फ तापमान में गिरावट आई, बल्कि लोगों से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद लगे जाम की वजह से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद पूरे शहर में झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से कलेक्ट्रेट परिसर, गोलघर, टाउनहाल, गीताप्रेस रोड समेत शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं बारिश खत्म होने के बाद एकाएक लोगों के सड़कों पर निकल आने से शहर के विभिन्न इलाकों में जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद जाम खत्म हो सका। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।  
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार अभी यह प्री मानसून बारिश है। सोमवार को करीब 15 मिलीमीटर बारिश हुई। मंगलवार को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मानसून के उत्तरप्रदेश में आने में अभी दो दिन और बचे हैं। 22 जून को इसके गोरखपुर में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 20 जून को मानसून के बिहार में पहुंचने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed