फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   moharram

मोहर्रम में ऊंट लाने पर मुतवल्ली-प्रशासन में ठनी

Thu, 05 Sep 2019 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
moharram
जिला प्रसाशन द्वारा मुहर्रम के जुलूस में रोक को लेकर मियां साहब से वार्ता करते लोग ।
मोहर्रम में ऊंट लाने पर मुतवल्ली-प्रशासन में ठनी
विज्ञापन

गोरखपुर। मोहर्रम के जुलूस में शामिल होने आए ऊंटवानों को ऊंट सहित भगाए जाने से गुस्साए इमामचौक मुतवल्लियों ने बुधवार को इमामबाड़ा इस्टेट में हंगामा किया। सभी मुतवल्ली ऊंटों को मोहर्रम के मेले में शामिल कराए जाने की मांग करते हुए मियां साहब अदनान फर्रुख अली शाह से प्रशासन से बात करने को कह रहे थे। हंगामा होने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी इमामबाड़ा इस्टेट पहुंचे। काफी देर बहस-मुबाहिसा होने के बाद भी प्रशासन ने ऊंटों के इस्तेमाल पर कोई ठोस फैसला नहीं हो सका।

इमामबाड़ा मुवल्लियान एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह के अनुसार गोरखुपर में मोहर्रम की परंपरा तीन सौ साल पहले हजरत रौशन अली शाह रह. ने शुरू की थी। उनके समय से ही जुलूस में ऊंट शामिल हो रहे हैं। इस बार भी मेले में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से ऊंटवान अपने ऊंट लेकर आए थे। यह ऊंटवान खूनीपुर, तुर्कमानपुर, अफगान हाता आदि स्थानों पर रुके हैं। आरोप है कि मंगलवार रात पुलिस ने इन लोगों को ऊंट सहित शहर के बाहर जाने को मजबूर कर दिया। इसकी जानकारी बुधवार सुबह मुतवल्लियों को हुई। आक्रोशित मुतवल्ली इकट्ठा होकर इमामबाड़ा इस्टेट पहुंचे और हंगामा करने लगे। मियां साहब अदनान फर्रुख अली शाह से प्रशासन से बात कर ऊंट वापस बुलवाने की मांग करने लगे। लोगों ने प्रशासन पर साजिश के तहत मोहर्रम में ऊंटों की परंपरा पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि ऊंट पालतू पशु है और नकेल के कारण पूर्णतया संभाला जा सकता है। ऊंट पर प्रतिबंध परपंरा पर चोट है। सूचना पर एसपी सिटी डा. कौस्तुभ, एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ कोतवाली बीपी सिंह आदि अधिकारी इमामबाड़ा इस्टेट पहुुंचे। यहां मियां साहब और इन प्रशासनिक अधिकारियों के बीच काफी देर बातचीत हुई। इस दौरान मियां साहब ने बाहर निकल कर मुतवल्लियान को आश्वासन दिया कि एक जुलूस में तीन ऊंट निकालने की इजाजत लेने का प्रयास किया जा रहा है। अंत तक कोई फैसला नहीं हो सका। सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने जुलूस में तीन ऊंट लाए जाने के फैसले पर कहा कि इस फैसले को अंतिम नहीं माना जाए। प्रदर्शनकारियों में इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, शकील अहमद अंसारी, आबिद अली, इरशाद अहमद, आफताब अहमद, मोमिन अली सिद्दीकी, नौशाद अली, पार्षद उजैर अहमद, पार्षद शहाब अंसारी सहित अनेक समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed