फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mohar was murdered by heat water

खौलता पानी फेंककर ही की गई थी मोहर की हत्या

Sun, 01 Sep 2019 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mohar was murdered by heat water
खौलता पानी फेंककर ही की गई थी मोहर की हत्या
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम में भी जलने से मौत की हुई पुष्टि
- चार आरोपियों को पुलिस ने उठाया, एक युवक की तलाश
- सूचना देने वाले को पुलिस मान रही आरोपी, तलाश में टीमें लगाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
पाली (गोरखपुर)। इलाके के रिठुआखोर में शुक्रवार की सुबह ईंट भट्ठे पर शराब पीने गए मोहर ढाड़ी (55) की हत्या खौलता पानी फेंककर ही की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। उधर, हत्या का केस दर्ज करने वाली पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। सूचना देने वाले को ही पुलिस मुख्य आरोपी मान रही है। आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई है। सीओ कैंपियरगंज ने बताया कि जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
गांव के पास ही स्थित ईंट भट्ठे पर कच्ची शराब का कारोबार चलता है। वहां पर मोहर अक्सर ही जाया करता था। घरवालों के मुताबिक शराब पीने का आदी होने की वजह से शुक्रवार की सुबह भी वहां पर गया था और फिर वहां पर हुए विवाद में खौलता पानी फेंककर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को कुछ दूरी पर स्थित एक खेत के गड्ढे में फेंक दिया गया था। दोपहर में पुलिस को हत्या की जानकारी एक युवक ने फोन करके दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर घरवालों को जानकारी दी। उसके शरीर के सिर, सीने और पैर का चमड़ा जल गया था। शुक्रवार की शाम बेटे शक्ति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने ईंट भट्ठे से दो और लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि, शुक्रवार को दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। चारों से पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना देने वाले युवक की तलाश है। वह घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस को आशंका है कि विवाद के बाद उसी ने खौलता पानी मोहर पर फेंका था जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पांच बेटे और दो बेटियों का पिता था मोहर
मोहर की पांच बेटे और दो बेटियां है। बड़ा बेटा शक्ति और बेटी माधुरी की शादी हो चुकी है। बेटा भक्ति, मजनू, सुल्तान, साजन और बेटी प्रीति की अभी शादी नहीं हुई है। पूरा परिवार छप्पर के मकान में रहता है। मोहर मजदूरी करके जीवन यापन करता था।
---
बदहवास हुई पत्नी, घरवालों का बुरा हाल
मोहर की मौत के बाद से ही रह रहकर पत्नी बहोनी देवी बदहवास हो जा रही है। वही घर के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग और रिश्तेदार भी घरवालों को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं।
...
अनैतिक संबंध और रुपये के लेनदेन पर भी जांच
पुलिस कच्ची शराब के लेनदेन की जांच तो कर रही है साथ ही अनैतिक संबंधों की भी जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवकों का एक महिला से अनैतिक संबंध था जिसका मोहर विरोध करता था इस वजह से ही विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की असल वजह पता चला सकेगा।
..
दस साल पहले भी हुई थी ऐसे ही हत्या
दस साल पहले घघसरा में ही सिकंदर नाम के एक युवक पर खौलता पानी फेंककर हत्या की गई थी। यह हत्या भी एक ईंट भट्ठे पर कच्ची शराब के रुपये के लेनदेन में हुआ था। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब इसी तरह की घटना होने के बाद ग्रामीण दस साल पहले हुई उस हत्या की भी चर्चा करने लगे हैं।

-----
ईंट भट्ठे से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। रुपये के लेनदेन के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लेगी।
- दिनेश कुमार सिंह, सीओ कैंपियरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed