फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mobile team is formed to prevent ragging in MMMUT

सचल दस्ता करेगा रैगिंग की निगरानी

Fri, 08 Jul 2016 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 08 Jul 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
mobile team is formed to prevent ragging in MMMUT
एमएमएमयूटी
एमएमएमयूटी ने नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही रैगिंग रोकने की कवायद भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को इसे लेकर एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कमेटी के सदस्यों ने एक स्वर में सचल दस्ता बनाने पर जोर दिया और इस पर सहमति की मुहर भी लगाई।
विज्ञापन


कमेटी के मुताबिक यह सचल दस्ता कक्षा, परिसर और हॉस्टल के अलावा यूनिवर्सिटी की बसों पर भी कड़ी निगरानी रखेगा। इसके लिए हर स्थान का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कमेटी ने यह भी तय किया कि विश्वेसरैया, तिलक और सरोजनी नायडू हॉस्टल में वार्डेन समेत फेकल्टी सदस्य और कर्मचारी शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे, जिससे हर वक्त वहां की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


इसके अलावा यूनिवर्सिटी परिसर में कई स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगाने पर भी सहमति बनी, जिस पर रैगिंग रोकने के जरूरी निर्देश के साथ जिम्मेदारों के नंबर दर्ज होंगे। इन नंबरों पर रैगिंग पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। बैठक में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. केजी उपाध्याय, एसपी सिटी हेमराज मीणा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. पीके सिंह, डॉ. वीके गिरी, एल्यूमिनाई एसोसिएशन एपी कंडोई के अलावा हॉस्टल वार्डेन और विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वेसरैया हॉस्टल में बनेगा कंट्रोल रूम 
एंटी रैगिंग कमेटी ने सर्व सम्मति से यह फैसला लिया कि विश्वेसरैया हॉस्टल में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से केंद्रीय स्तर पर निगरानी रखी जाएगी। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0551-6050025 होगा। इस पर फोन कर कोई भी रैगिंग पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। सूचना मिलते ही सचल दस्ता कार्रवाई के लिए शिकायत स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed