एमएमएमयूटी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, बीटेक में रजनीकांत तो बीबीए में पीहू टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। बीटेक में गोरखपुर के रजनीकांत मिश्रा ने टॉप किया है। बीबीए में जानकीपुरम लखनऊ की पीहू श्रीवास्तव ने बाजी मारी है। एमबीए में प्रयागराज के मोहम्मद जैद और एमसीए में प्रयागराज की अंकिता गुप्ता टॉपर बनी हैं।
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने सोमवार की सुबह प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया। साथ ही बताया कि 10, 11 मई को 10 शहरों के 29 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। बीटेक, बीबीए, एमबीए, एमसीए और एमएससी के लिए 21049 अभ्यर्थियों ने आवेदन फार्म भरा था। जो अभ्यर्थी सफल हुए हैं, उनकी रैंक लिस्ट वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर उपलब्ध करा दी गई है। टॉप-5 की मेरिट में शामिल मेधावियों की सूची अलग से जारी की गई है। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से 90 फीसदी सीटें भरी जाएंगी। अलग-अलग विभागों में सीट उपलब्धता की जानकारी चार जून को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
सात जून से ऑनलाइन काउंसलिंग
प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 7 जून से शुरू होगी। बीबीए, एमबीए, एमसीए और एमएससी की काउंसलिंग 18 जून तक चलेगी। बीटेक और एमटेक की काउंसलिंग 25 जून तक चलेगी। कुलपति ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2019-20 की दाखिला प्रक्रिया जून में पूरी होगी। जुलाई से पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। इसका विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
जेईई मेन से भरेंगी 10 फीसदी सीटें
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2019 में सफल 10 फीसदी अभ्यर्थी एमएमएमयूटी में सीधे दाखिला ले सकते हैं। यह व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2018-19 से लागू है। प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की 10 फीसदी अतिरिक्त सीटें आरक्षित रहेंगे। इस पर दूसरे प्रदेश के विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
टॉप-5 में जगह बनाने वाले मेधावी
बीटेक
रजनीकांत मिश्रा, गोरखपुर
आदर्श अग्निहोत्री, प्रयागराज
अफीफ अहमद, गोरखपुर
शोभित मिश्र, लखनऊ
राहुल कुमार सिंह, कुशीनगर
4838 लड़के तो 1622 लड़कियां सफल
बीटेक की प्रवेश परीक्षा में 5711 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें से 4838 सफल हैं। 1921 लड़कियों ने पेपर दिया और 1622 सफल रही हैं। ओबीसी, एससी, एसटी की मेरिट लिस्ट अलग से बनी है।
बीबीए
पीहू श्रीवास्तव, लखनऊ
श्रद्धा सिंह, वाराणसी
सादिया एजाज, गोरखपुर
आयुष्मान, देवरिया
शैलेंद्र सिंह -देवरिया
बीबीए में बेटियों का दबदबा: बीबीए की प्रवेश परीक्षा में बेटियों का दबदबा है। सामान्य वर्ग के 23 लड़के तो 38 लड़कियां सफल हुई हैं। ओबीसी के 21 लड़के और 23 लड़कियों को सफल घोषित किया गया है। एससी कैटेगरी से पंजीकरण कराने वाले पांच में से सभी अभ्यर्थी सफल रहे हैं।
आशीष नारायन सिंह, गोरखपुर
प्रांजल कुमार पांडेय, गोरखपुर
नीतू सिंह, गोरखपुर
शिवम सिंह, गोरखपुर
नीलेश कुमार कसौधन, सुल्तानपुर
एमटेक में शहर के मेधावियों का दबदबा
एमटेक की मेरिट लिस्ट में शहर के मेधावियों का दबदबा है। टॉप-5 के चार अभ्यर्थी शहर के हैं। सामान्य वर्ग में 166 लड़के और 106 लड़कियां शामिल हैं। ओबीसी के 167 और एससी के 33 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
एमसीए
अंकिता गुप्ता, प्रयागराज
प्रांशु मिश्रा, प्रयागराज
मनोज मूलचंदानी, लखनऊ
राहुल गुप्ता, लखनऊ
विशेष चौरसिया, लखनऊ
एमसीए में 457 अभ्यर्थी सफल
एमसीए की प्रवेश परीक्षा में 457 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सामान्य वर्ग में 163 लड़के और 94 लड़कियां शामिल हैं। ओबीसी, एससी की मेरिट लिस्ट अलग से जारी की गई है।
एमबीए
मोहम्मद जैद, गोरखपुर
शिवम अग्रहरि, गोरखपुर
ज्योतिरादित्य शुक्ला, हंदौर
अविजीत राय, बलिया
स्वप्निल शुक्ला, बस्ती
एमबीए के ज्यादातर अभ्यर्थी सफल: एमबीए की प्रवेश परीक्षा देने वाले ज्यादातर अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सामान्य वर्ग के 137 लड़कों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 114 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। 170 में से 139 लड़कियां भी सफल हुई हैं। ओबीसी के 69 में से 61 लड़के और 111 में से 97 लड़कियां सफल रही हैं।
एमएससी फिजिक्स
अविजीत राय, बलिया
अमन अलेक्जेंडर, गोरखपुर
प्रिया चौरसिया, लखनऊ
स्वस्तिक श्रीवास्तव, उधमसिंह नगर उत्तराखंड
शिवेंद्र प्रताप राय, महराजगंज
एमएससी गणित
कृष्णा गुप्ता, कुशीनगर
नेहा सिंह, कुशीनगर
आंचल सिंह, मिर्जापुर
आस्था शुक्ला, गोरखपुर
दीक्षा सिंह, गोरखपुर