फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mmmut alumini meet

एमएमएमयूटी एलुमिनाई मीट में पुरातन छात्रों के साथ कुलपति ने की बैठक

Thu, 26 Dec 2019 01:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
mmmut alumini meet
एमएमएमयूटी एलुमिनाई मीट। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में एमएमएमयूटी एलुमिनाई मीट में आए पूर्व छात्र लंबे समय के बाद जब मिले तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। मालवीयंस के साथ आईं उनकी पत्नी और बच्चे भी उनकी खुशियों में शुमार थे। जमकर सेल्फी ली गई और सभी सहपाठी हॉस्टल व परिसर में गुजारे लम्हों को साझा कर ठहाके लगाने गले। कुछ ने हॉस्टल और लाइब्रेरी को जाकर इसे फिर से देखा। मालवीयंस ने कहा कि वक्त ही तो बदला है दोस्त नहीं। सभी पुरानी बातों-यादों में खो गए।
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को पुरातन छात्रों के साथ कुलपति ने बैठक की। इस दौरान इंजीनियर जी बी राय पूर्व अध्यक्ष एलुमनाई कुलपति प्रोफ़ेसर श्रीनिवास सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रोफ़ेसर पांडे बीबी लाल, अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर केजी उपाध्याय, प्रोफेसर डीके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार 1969 बैच के मालवीयंस एक-दूसरे से मिले। वहीं 25 वर्ष पुराने छात्र भी सहपाठियों के साथ सुनहरी यादों में खो गए। कहीं कोई सेल्फी ले रहा था कुछ लोग ग्रुप फोटो खींचे जा रहे थे। आयोजकों ने पहले सभी को एक-दूसरे से रूबरू कराया। देश भर से आए इंजीनियर्स सुबह परिचय समारोह में मिले और शाम को हॉस्टल देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय बाद मिले चार यार
करीब 10 वर्ष के बाद यहां आया हूं। कई पुराने साथियों से मुलाकात हुई। मेरे लिए तो यादगार है सम्मेलन। एल्युमिनाई मीट की सूचना मिली तो चला आया। हम चार दोस्त थे। पुरानी फोटो आज भी है। अब सभी ने फिर से फोटो खिंचवाई है। सुभाष हॉस्टल में रहता था, कल देखने जाऊंगा।

सुरेंद्र पांडेय, 69 बैच के छात्र

दोस्तों से मिलकर बहुत अच्छा लगा
पढ़ाई के दौरान कई दोस्त ऐसे थे, जिनसे 25 से 30 वर्ष के बाद मुलाकात हुई है। दो दिन के लिए दोस्त मिले हैं लेकिन बीते कई वर्षों की जिंदगी इनके साथ इन्हीं पलों में गुजार लूंगा। संस्थान भी बहुत बदल गया है। मुझे तो पुराने दिनों की बातें करके जो खुशी है उसे व्यक्त नहीं कर सकता।
श्रवण कुमार गुप्ता, 69 बैच के छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed