{"_id":"5d17cdd28ebc3e3ca40ce906","slug":"mla-aman-mani-injured-in-accident-gorakhpur-city-news-gkp31208614","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में विधायक अमनमणि समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में विधायक अमनमणि समेत तीन घायल
विज्ञापन
गोरखपुर के नौसड़ के पास नौतनवां विधायक अमन मणि दुर्घटनाग्रस्त की गाड़ी।
सड़क हादसे में विधायक अमनमणि समेत तीन घायल
गोरखपुर। पूर्व मंत्री व सजायाफ्ता अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र तथा नौतनवां के विधायक अमन मणि त्रिपाठी की फॉर्च्यूनर गाड़ी उल्टी दिशा से आई टबेरा को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई। हादसे में विधायक, उनके पीआरओ और गनर भी घायल हो गए। विधायक से इस घटना को उनकी हत्या के लिए रची गई सुनियोजित साजिश बताया है। हालांकि बेलीपार थाने में उनकी गाड़ी के चालक की ओर से दी गई तहरीर में इसका जिक्र नहीं किया गया है।
विधायक के चालक की पहचान महजरागंज के परसा मलिक थाना क्षेत्र के बोदरवान निवासी असलम और पीआरओ की मायाशंकर के रूप में हुई है। शनिवार की शाम थाने में चालक असलम की तरफ से दी गई तहरीर के मुताबिक शुक्रवार की रात 12 बजे शहर के नौसड़ चौराहे से आगे और राजघाट पुल से पहले स्पीड ब्रेकर की वजह से गाड़ी की रफ्तार धीमी की। तभी अचानक सामने से टबेरा गाड़ी आकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसके बाद दूसरी गाड़ी मंगाकर विधायक चले गए।
अमन मणि बोले
मेरी हत्या के लिए सुनियोजित साजिश रची गई थी। लखनऊ से लौटते समय विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आई गाड़ी ने नौसड़ के पास ऐसी जगह टक्कर मारी कि सामने रसोई गैस सिलिंडर से भरा ट्रक खड़ा था। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मेरा दाहिना पैर और हाथ टूटा है। इस मामले में मेरे ड्राइवर ने बेलीपार थाने में तहरीर दी है। - अमन मणि त्रिपाठी, विधायक नौतनवां
विज्ञापन
जांच कर कार्रवाई करेंगे : एसएसपी
रात में दुर्घटना की जानकारी मिली थी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। बताया गया था कि विधायक ठीक हैं। विधायक की ओर से आई तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
रात में मामला रफा-दफा होने पर चले गए थे विधायक
हादसा गोरखनाथ के हुमायूंपुर निवासी राजा श्रीवास्तव की टबेरा से हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक टबेरा में सवार होकर ज्ञानपुरम निवासी सोनू और गणेश लाल लखनऊ जा रहे थे। गाड़ी तेल लेने के लिए नौसड़ से पहले पेट्रोलपंप पर मुड़ रही थी। उसी दौरान सामने से आ रही विधायक की गाड़ी के चालक ने टक्कर से बचने के लिए गाड़ी मोड़ी। विधायक की गाड़ी सड़क किनारे ट्रक से भिड़ गई। सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब टबेरा चालक पर उन्होंने किसी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया था। विधायक ने दूसरी गाड़ी मंगाई और घर चले गए। टबेरा सवार भी अपनी गाड़ी लेकर घर चले गए। रात में ही यह मामला खत्म हो गया था, लेकिन फिर सुबह विधायक अस्पताल गए और उसके बाद थाने में तहरीर दी गई।
बड़ी खामोशी से विधायक प्राइवेट वार्ड में भर्ती
एक ओर मेडिकल कॉलेज प्रशासन अमन मणि के भर्ती न होने की जानकारी दे रहा है। दूसरी ओर सूत्र बताते हैं कि विधायक प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। बगल में ही उनके पिता भी भर्ती हैं।