{"_id":"cf515df2969ecce9e6ab19aebe9de1ab","slug":"mist-the-chilly-winds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के बीच सर्द हवाओं ने कंपाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के बीच सर्द हवाओं ने कंपाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर दिखने लगा है। मौसम में गलन बढ़ गई है और पारा लगातार गिरता जा रहा है। नौ दिन में नौ डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे आया है।
धुंध के बीच चल रही सर्द हवाएं कंपाने लगी है। 11 व 12 दिसंबर को बूंदाबांदी के आसार हैं और इसके बाद न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे आएगा।
बुधवार को सुबह कोहरे के चलते सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। दृश्यता कम होने के कारण हेडलाइट के भरोसे लोगों ने गाड़ियां चलाईं वहीं सुबह गलन अधिक होने से स्कूल जा रहे बच्चे कांप गए। दोपहर में सूर्य भी बादलों के घेरे को भेदने में कामयाब नहीं हो पाया।
अधिकतम तापमान 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। जिससे दोपहर में भी गलन बनी रही और लोगों ने ठंड महसूस की। शाम ढलते ही कोहरे की चादर फैल गई और रात में घना कोहरा छा गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ शफीक अहमद ने बताया कि इस समय उत्तराखंड की पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। पश्चिम की ओर से चलीं सर्द हवाओं से गलन बढ़ी है। गोरखपुर और आसपास जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है जबकि पश्चिम में अच्छी बारिश होगी। इसके बाद मौसम साफ होगा और तापमान तेजी से नीचे आएगा