फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mid day meal cooks on LPG gas

अब हर स्कूल में गैस पर पकेगा खाना

Wed, 06 Jul 2016 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 06 Jul 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
Mid day meal cooks on LPG gas
रसोइयों को लकड़ी पर खाना बनाने से मिलेगी मुक्ति
सरकारी स्कूलों में अब रसोइयों को लकड़ी पर खाना नहीं पकाना पड़ेगा। इसके लिए हर स्कूल को गैस कनेक्शन लेना होगा। कनेक्शन भी व्यक्तिगत न होकर स्कूल के नाम होगा। शासन ने बर्तनों की खरीद के लिए आवंटित पांच हजार रुपये गैस कनेक्शन में खर्च करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


तकरीबन दो साल पहले ही स्कूलों में एलपीजी गैस कनेक्शन लेने के लिए परिषदीय स्कूलों को धन आवंटित किया गया था। लेकिन करीब 600 से अधिक स्कूलों का कनेक्शन ग्राम प्रधानों ने अपने नाम पर ले लिया। पिछले चुनाव में वे हार गए, मगर कनेक्शन उन्हीं के नाम पर रहा। इसके चलते कनेक्शन ब्लॉक कर दिया गया। इन स्कूलों में अब भी लकड़ी पर ही खाना बनता है।
विज्ञापन


बरसात में गीली लकड़ी पर खाना बनाना आसान नहीं होता। इस समस्या को दूर करने के लिए बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे नजदीकी एजेंसी से कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करें। आपूर्ति विभाग को भी कनेक्शन दिलाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिड-डे मील के जिला समन्वयक दीपक पटेल ने बताया कि प्रधानाध्यापकों से कहा गया है कि गैस का कनेक्शन स्कूल के नाम से लेना होगा। अगर व्यक्तिगत नाम से लिया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed