फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   meesing doughter with aunty meet mumbai

ट्विटर की मदद से खोजी गई मौसी-भांजी

Mon, 01 Jul 2019 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
meesing doughter with aunty meet mumbai

विज्ञापन
गोरखपुर। 72 घंटे से लापता मौसी-भांजी की तलाश ट्विटर की मदद से पूरी हो गई। पुलिस ने ट्विटर पर दोनों की तस्वीरें शेयर की थी, जिसे देखकर मुंबई से आई कॉल के बाद दोनों मिल गईं। मुंबई से आए फोटो की घरवालों से तस्दीक कराने के बाद पुलिस ने राहत महसूस की। उधर, पूछताछ में युवती ने बताया कि वह रोजगार की तलाश में मुंबई गई थी। हालांकि साथ में बच्ची को लेकर क्यों गई थी, उसका जवाब उसने नहीं दिया है।

चौरीचौरा के सोनबरसा बाजार से शुक्रवार को मौसी-भांजी गायब हो गई। सोनबरसा बाजार में कुंवर सिंह का मकान बन रहा है। वहां उनकी पुत्री साक्षी (12) रिश्ते में मौसी लगने वाली प्रियंका (20) के साथ शुक्रवार की दोपहर घर से बाजार के लिए निकली थी। दोनों वापस नहीं आईं। काफी तलाशने के बाद भी दोनों का जब पता नहीं चला तो साक्षी की मां मीना देवी ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी। बच्ची के गायब होने की वजह से एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने पुलिस की कई टीमें तलाश में लगा दी थी। एसएसपी ने बताया कि ट्विटर की मदद से दोनों मुंबई में मिली हैं। फोटो भेजने वाले शख्स की मदद से दोनों को वहां के थाने में रखा गया है, टीम दोनों को जल्द लेकर गोरखपुर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed