फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   medical college searche dead body for teaching

पढ़ाने के लिए नहीं मिल रही डेड बॉडी

Sat, 05 Mar 2016 02:06 AM IST
gorakhpur
gorakhpur Updated Sat, 05 Mar 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
medical college searche dead body for teaching
medical
गोरखपुर। एमबीबीएस की सौ सीटों की मान्यता बचाए रखने के लिए जूझ रहे बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इन दिनों एक और बड़ी समस्या परेशान किए है।
विज्ञापन


वह है कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए डेड बॉडी का उपलब्ध न होना। नतीजतन बॉडी का मॉडल दिखाकर एमबीबीएस डॉक्टर तैयार किए जा रहे हैं। विभाग के मुताबिक पांच साल से इसे लेकर प्रयास चल रहा है लेकिन पुलिस विभाग ने उन्हें एक भी डेड बॉडी उपलब्ध नहीं कराई।

एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. बिंदू सिंह के मुताबिक विभाग में इस समय केवल चार डेड बॉडी हैं। इनमें से दो बॉडी को एमसीआई के मुआयने के लिए सुरक्षित रखा गया है और दो को मॉडल के तौर पर एमबीबीएस विद्यार्थियों को दिखा दिया जाता है।
विज्ञापन


विभाग में विद्यार्थियों को मानव शरीर की प्रैक्टिकल जानकारी देने के लिए दस टेबल हैं। एक-एक टेबल पर 10-10 विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल की व्यवस्था है। ऐसे में सौ सीटों के लिए हर वर्ष कम से कम 10 डेड बॉडी की दरकार है, लेकिन 2011 से तमाम प्रयास के बावजूद एक भी डेड बॉडी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. बिंदू सिंह ने बताया कि कॉलेज की ओर से इस बाबत कई बार पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया। फोन किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। विभाग के उच्चाधिकारियों के जल्दी-जल्दी बदल जाने से हर बार नए अधिकारी के सामने नए सिरे से बात रखने में भी दिक्कत आती है। 

पोस्टमार्टम के बाद बॉडी के रख-रखाव की दिक्कत
गोरखपुर। एनाटॉमी विभाग की अध्यक्ष डॉ. बिंदू सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद बॉडी इस स्थिति में नहीं होती कि उसे सुरक्षित रखा जा सके। इसे लेकर हमारा आग्रह यह रहता है कि ऐसी लावारिस डेड बॉडी उपलब्ध कराई जाए, जिसका पोस्टमार्टम न किया गया हो, लेकिन पुलिस विभाग बिना पोस्टमार्टम के डेड बॉडी देने में असमर्थता जता देता है। 


डेड बॉडी देने के निर्णय का अधिकार जिला प्रशासन को है। जिला प्रशासन यह निर्णय कमेटी बनाकर करता है। फिलहाल जब से मैंने कप्तान का कार्यभार ग्रहण किया है, तबसे डेड बॉडी को लेकर मेडिकल कॉलेज की ओर से मेरे पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है। यदि कोई प्रस्ताव आता है तो उसे जिला प्रशासन तक पहुंचा दिया जाएगा। 
- अनंत देव, एसएसपी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed