{"_id":"5752f3344f1c1bbf48109956","slug":"medical-college-s-doctors-denied-to-admit-the-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज को भर्ती करने से किया मना, परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज को भर्ती करने से किया मना, परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 04 Jun 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी की तरह मेडिकल कॉलेज में भी तारीख लगने लगी है। इससे गंभीर रूप से जख्मी मरीज की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल देवरिया से रेफर होकर आए मरीज को डॉक्टरों ने भर्ती ही नहीं किया। मरीज के मुताबिक इमरजेंसी से उसे सीनियर डॉक्टर की छुट्टी का हवाला देकर लौटा दिया गया और सोमवार को भर्ती करने के लिए बुलाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के डेकुलि गांव निवासी जयप्रसाद (35) पुत्र अलगू घर के बाहर सोया था। उसके गले पर किसी ने चाकू से प्रहार कर दिया था। गंभीर रूप से जख्मी हुए जयप्रसाद को घर वालों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल देवरिया में भर्ती कराया था। उपचार के बाद सेहत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आने पर मौजूद डॉक्टरों ने सीनियर के छुट्टी पर होने की बात कहकर उसे लौटा दिया और सोमवार को आने को कहा। भर्ती से इंकार करने के बाद तीमारदार जयप्रसाद को लेकर पास में ही बने आरोग्य भवन में ठहरा है। यह हाल तब है जब मरीज को पेशाब की थैली और नाक में पाइप लगी हुई है।
विज्ञापन
इस बारे में एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव से पूछने पर उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उसका उपचार करवाया जाएगा।