फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   medical college in trouble on demond on cctv footage of trauma center

सीसीटीवी की अनदेखी में फंसा मेडिकल कॉलेज

Tue, 05 Jul 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 05 Jul 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
medical college in trouble on demond on cctv footage of trauma center
मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में पिछले महीने हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। शासन ने हड़ताली डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए ट्रॉमा सेंटर का सीसीटीवी फुटेज मांगा है, ताकि हर गतिविधि की जांच की जा सके। मगर ट्रॉमा सेंटर के हर हिस्से में कैमरा नहीं होने से मेडिकल कॉलेज के लिए फुटेज भेजना ढेड़ी खीर बन गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पीजी सीटों पर पीएमएस डॉक्टरों को वरीयता देने के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। कोर्ट की सख्ती के बाद जूनियर डॉक्टर हड़ताल से वापस लौटे थे। मगर तीन-चार दिनों तक चले हड़ताल की वजह से मरीजों के जान पर बन आई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने हड़ताल पर गए सभी डॉक्टरों का नाम मांग लिया था। अब शासन ने सीसीटीवी फुटेज की मांग की है।
विज्ञापन


शासन की ओर से आए पत्र के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन परेशान हो गया है। इस मसले पर कोई भी अफसर बोलने को तैयार नहीं है। अब आधे-अधूरे फुटेज को ही भेजकर मामले को शांत करने की कोशिश की जा रही है। बता दें ट्रॉमा सेंटर दो हिस्सों में है। आर्थो और सर्जरी। इसमें से सर्जरी की ओर कैमरा नहीं लगा है, जिससे हर हिस्से का फुटेज भेज पाना संभव नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हर जगह पर कैमरा नहीं है। इस वजह से हर हिस्से का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। शासन को इसका जवाब भेज दिया गया है।’
- डॉ. एके श्रीवास्तव, एसआईसी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed