फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   medical collage gorakhpur

तीमारदार को डॉक्टरों ने दौड़ दौड़ कर पीटा

Thu, 25 Jul 2019 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
medical collage gorakhpur
मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर पर मारपीट के बाद मरीज को ले जाते तीमारदार
तीमारदार को डॉक्टरों ने दौड़ा-दौड़ कर पीटा
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज। मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदार के साथ मारपीट के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को मेडिसिन विभाग में तैनात डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगा। महाराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके के रामदुलारे को इलाज के लिए मंगलवार को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। आरोप है कि बुधवार दोपहर में रामदुलारे की हालत खराब होने पर परिजनों ने वहां से रेफर करने पर जोर दिया तो डॉक्टरों ने गाली देते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची गुलहरिया पुलिस ने किसी तरह हालात को सामान्य किया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रामदुलारे को मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड नंबर चौदह भर्ती कराया गया था। बुधवार को उन्हें मेडिसिन वार्ड 9 के 38 नंबर पर बेड पर शिफ्ट कर दिया गया। मरीज के तीमारदारों का आरोप है कि दोपहर तीन बजे तक डॉक्टर के चेकअप करने नहीं आने पर रामदुलारे के छोटे बेटे उदय ने वहां मौजूद एक जूनियर डॉक्टर से बात की। उसने पिता की तबीयत बिगड़ने का हवाला देते हुए रेफर किए जाने के लिए कहा। रामदुलारे के परिवार वालों के अनुसार, डॉक्टर ने भड़कते हुए कहा कि मरते हैं तो मर जाने दो। बेटे ने विरोध जताया तो डॉक्टर ने उसकी कालर पकड़ते हुए गाली देना शुरू कर दिया और हाथापाई की। बीच बचाव के लिए मरीज के दामाद राजू सिंह पहुंचे तब तक वार्ड में कई और जूनियर डॉक्टर पहुंचे चुके थे। आरोप है कि सभी मरीज के तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ा कर मारने-पीटने लगे। जूनियर डॉक्टरों का यह रुप देखकर कई अन्य मरीजों के तीमारदार भी उग्र हो गए। इस बीच मारपीट की इस घटना का मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे दो तीमारदार से भी जूनियर डॉक्टरों ने हाथापाई की।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख गुलरिया थाने से मंगाई गई फोर्स
मेडिसिन विभाग में मारपीट की सूचना पर मेडिकल चौकी इंचार्ज गौरव राय कन्नौजिया मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो डॉक्टरों ने पुलिस के सामने भी हाथापाई जारी रखी। स्थिति नियंत्रण से बाहर होता देख चौकी इंचार्ज ने गुलहरिया थाने की फोर्स मंगाई। इसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मरीज और तीमारदारों को सुरक्षित बाहर निकला। तीमारदार रामदुलारे को निजी नर्सिंग होम लेकर चले गए। छोटे बेटे उदय सिह ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मारपीट के मामले में मरीज के तीमारदार ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है।
मनोज कुमार राय, थानाध्यक्ष गुलरिहा
-------
मरीज के तीमारदारों की गलती थी। ऊपर वार्ड में डॉक्टरों पर काम का दबाव ज्यादा रहता है, मरीज के तीमारदार चाहते है की इलाज जल्दी शुरू हो जाए। - गणेश कुमार प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed