फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   martyr Pankaj Tripathi wife Rohini gets job

पुलवामा हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी को मिली नौकरी, ग्रहण किया कनिष्ठ सहायक का पद

Fri, 08 Mar 2019 08:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
martyr Pankaj Tripathi wife Rohini gets job
शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी पद ग्रहण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी ने शुक्रवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी ज्वाइन कर ली। वह अपने देवर शुभम त्रिपाठी के साथ ब्लॉक पहुंचीं। वहां प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।

विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र के हरपुर के बेलहिया निवासी सीआरपीएफ जवान पंकज त्रिपाठी पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे। उनके घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार की तरफ से उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। सात मार्च को लखनऊ में उन्हें बुलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। पदभार ग्रहण के बाद शहीद की पत्नी ने कहा कि सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा किया। नौकरी मिलने से वह संतुष्ट हैं। 
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन उनका स्थानांतरण फरेंदा करा देगा तो और बेहतर होगा। वहां रहकर वह बेटे के पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दे सकेंगी। इस दौरान एपीओ सुनील तिवारी, जेई देवेशपति उपाध्याय, सीनियर बाबू संत प्रसाद, वीरेंद्र यादव लिपिक, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed