फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   manduwadeeh intercity's wagan depart two time from its engine

इंजन से दो बार छूटी मंडुआडीह इंटरसिटी की बोगियां

Sun, 28 Feb 2016 09:33 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
manduwadeeh intercity's wagan depart two time from its engine
मंडुआडीह से आ रही (15104) इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन, कपलिंग खुलने से (इंजन व बोगी को जोड़ने वाला हुक) दो बार बोगियों से अलग हो गया। रास्ते में हुई इस घटना से यात्री घबरा गए। इसके चलते ट्रेन करीब डेढ़ घंटे देर से गोरखपुर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


मंडुआडीह से इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार की सुबह करीब 5.25 बजे रवाना हुई। ट्रेन में इंजन के पीछेे डीएलडब्ल्यू से निकला एक नया इंजन भी लगा था। इस इंजन को गोंडा भेजा जाना था। नए इंजन से ट्रेन की बोगियां जुड़ी थीं। ट्रेन दुल्लापुर स्टेशन के पास पहुंची थी कि इंजन की कपलिंग खुल गयी और बोगियां अलग हो गयीं। इस घटना से ट्रेन के चालक व गार्ड सहित यात्री सकते में आ गए। दुल्लापुर में बोगियों को जोड़ा गया और ट्रेन करीब आधे घंटे देरी से रवाना हुई। ट्रेन करीब 4 किलोमीटर ही चली थी कि एक बार फिर कपलिंग खुल गयी और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इसके बाद डीएलडब्ल्यू से निकले इंजन किड़िहरापुर स्टेशन पर छोड़ दिया गया और एक्टिव इंजन में बोगियों को जोड़कर ट्रेन को रवाना की गई। पूरे सफर के दौरान यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


शाहपुर के दुर्गेश पांडेय ने बताया कि सभी लोग इस बात से परेशान थे कि कहीं इंजन अलग होकर चला गया तो हम लोग ट्रैक पर ही रह जाएंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed