{"_id":"5d369f028ebc3e6d0d0e4e86","slug":"man-suicide-due-to-left-him-alone-by-his-wife-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फंदे से लटक कर की खुदखुशी, अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था 'निशांत'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: फंदे से लटक कर की खुदखुशी, अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था 'निशांत'
Tue, 23 Jul 2019 11:16 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के पादरी बाजार शाहपुर इलाके के जेल रोड़ स्थित मकान के प्रथम तल पर युवक ने चद्दर के सहारे फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर शाहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल रोड़ निवासी दीप नारायण त्रिपाठी के 30 वर्षीय पुत्र निशांत त्रिपाठी एमबीए की पढ़ाई कर घर ही रहता था। पिता रेलवे से रिटायर हैं। वहीं माता पुष्पा देवी सिद्धार्थनगर जनपद मे मत्स्य विभाग मे कार्यरत हैं।
विज्ञापन
निशांत की शादी 2015 मे खोराबार के दिव्यनगर कॉलोनी निवासी कौशल कुमार पाण्डेय की पुत्री दिव्या पाण्डेय से हुई थी। शादी के बाद दोनों में किसी बात को लेकर अनबन रहने लगी तो दिव्या दो साल पहलें अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की के घर वालों ने फैमिली कोर्ट जाकर मुकदमा कर दिया जो विचाराधीन है।
इसी को लेकर निशांत तनाव मे रहता था। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे मे सोने चला गया। इसके बाद उसने रात में ही चद्दर के सहारे फांसी लगा ली। सुबह चार बजे जब उसके पिता कमरे में गए तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला।