फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man shoot his sister boy friend in Gorakhpur UP

गोरखपुर: प्रेमी युगल पर प्रेमिका के भाई ने दागी गोली, कूदकर बचाई जान

Sun, 14 Jul 2019 02:49 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 14 Jul 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
Man shoot his sister boy friend in Gorakhpur UP
मारी गोली - फोटो : Social Media

इलाके के एक गांव के प्रेमी युगल की मंदिर में शादी से नाराज लड़की के भाई ने अमहिया मोड़ के पास स्कूटी से जा रही बहन और उसके प्रेमी पर फायर कर दिया। संयोग अच्छा था कि गोली नहीं लगी और बहन ने कूदकर जान बचाई। स्कूटी से कूदने की वजह से उसके चेहरे और दाहिने पैर पर चोट आई है। झंगहा थाने में युवती ने अपने पिता और भाई के खिलाफ हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


गांव में आसपास रहने वाली युवती-युवक में कुछ समय पहले प्रेम हो गया। दोनों कुछ समय पहले घर छोड़कर चले गए। लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगाने की तहरीर दी। पुलिस ने दबाव बनाया तो दोनों लौट आए और लड़की को पुलिस ने उसके घर भेज दिया। इसी बीच युवती ने युवक को फोन पर घरवालों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


करीब एक महीने पहले दोनों ने महादेव झारखंडी मंदिर में शादी रचा ली और साथ रहने लगे। शादी के बाद से ही युवती के घरवाले खफा थे। आरोप है कि भाई लगातार धमकी दे रहा था। शनिवार को दोनों बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अमहिया गांव के पास भाई ने उन पर गोली चला दी। पुलिस आरोपी पिता व भाई पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दोनों फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर दी थी धमकी 

युवती के मुताबिक फोन पर उसे लगातार धमकी दी जा रही थी। मंदिर में शादी के बाद से ही घरवाले उसके दुश्मन हो गए हैं और कभी कोई अप्रिय घटना कर सकते है। उधर, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed