{"_id":"5d9e013f8ebc3e93a9533123","slug":"man-returns-homes-after-70-years-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 70 साल बाद फिल्मी अंदाज में वापस घर लौटा शख्स, परिवारवालों के छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 70 साल बाद फिल्मी अंदाज में वापस घर लौटा शख्स, परिवारवालों के छलके आंसू
Wed, 09 Oct 2019 09:18 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 09 Oct 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
घर लौटा व्यक्ति
- फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में ग्राम बालखुर्द के टोला डुडी निवासी रामलखन पासवान पुत्र गुदरी महज 11 बर्ष की उम्र में घर से लापता हो गए थे। बताया जाता है कि करीब 70 साल बाद फिल्मी अंदाज मे मंगलवार की सुबह अपने जन्मभूमि पर वापस आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने वापस आ कर देखा तो पूरे गांव का नजारा बदला हुआ था। गांव में अपने भाई रामविलास का नाम बताया तो उसके परिवार के आखों में खुशी का आंसू छलक आए।
रामलगन को देखने के लिए गांव के काफी लोग एकत्र हो गए। गांव के कुछ बुजुर्ग उसे देखने और बातचीत करने बाद पहचाने। उनके भाई रामविलास की बहू अनिता देवी ने खुशी मन से कहा कि घर आए तो हम लोग इनका देखभाल करेंगे। रामलगन की उम्र करीब 80 बर्ष से अधिक का हो गई है। उसने बताया कि वह आसाम के सिलीगुड़ी में अखबार बेचता था। उसके बीबी बच्चे नहीं है।
विज्ञापन