{"_id":"5c2d0cc2bdec2256fd70fe18","slug":"man-murders-over-land-dispute-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह मारपीट, शाम को मिली युवक की लाश, जमीन को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह मारपीट, शाम को मिली युवक की लाश, जमीन को लेकर हुआ था विवाद
Thu, 03 Jan 2019 12:40 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dead Body
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलीपार के उत्तर कोलिया गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर यूपी 100 भी पहुंची। दोनों पक्ष थाने बुलाए गए। इसी बीच शाम को एक पक्ष के भीम निषाद (40) की लाश मिली। भीम के बेटे सुनील का आरोप है कि गला कसकर भीम की हत्या की गई है। उन्होंने दस लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
उत्तर कोलिया निवासी भीम निषाद और गोपाल के बीच भूमि को लेकर विवाद था। मंगलवार को गोपाल के खेत में भीम की भैंस चली गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मारपीट की सूचना पर यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने पर भी बुलाया था। बुधवार की सुबह भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। भीम के बेटे सुनील ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे भीम भैंसों को चारा डाल रहे थे। इसी बीच तेज आवाजें सुनकर परिवार के लोग भूसाघर में पहुंचे तो भीम अचेत पड़े थे और उनके गले में प्लास्टिक की रस्सी कसी हुई थी। अस्पताल के रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पट्टीदारों पर रस्सी से गला कसकर हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस और सीओ बांसगांव नितेश सिंह ने भीम के शव को कब्जे में लेकर मामला शांत कराया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन