फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man murdered Father and mother in law in Doubt of wife's illicit relationship

पत्नी के अवैध संबंध के शक में सास-ससुर की हत्या, कुल्हाड़ी से किए कई वार

Mon, 27 May 2019 05:22 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 27 May 2019 05:22 PM IST
सार

- साले के बेटे को भी किया जख्मी, मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
- बाद में 40 किलोटर दूर अपने गांव पहुंच कर पत्नी और पिता पर भी किया हमला
- पुलिस ने आरोपी दामाद पर हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया
- घटना में प्रयुक्त रक्त रंजित कुल्हाडी के साथ आरोपी गिरफ्तार


 

विज्ञापन
Man murdered Father and mother in law in Doubt of wife's illicit relationship
वारदात के बाद घर के बाहर जमा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के बरवापट्टी क्षेत्र के रामपुर बरहन टोला खानगी में रविवार रात पत्नी के अवैध संबंध के शक में दामाद ने कुल्हाडी से प्रहार कर सास-ससुर की हत्या कर दी। साले के बेटे को भी जख्मी कर दिया। बाद में 40 किलोमीटर दूर अपने घर पहुंच कर पत्नी और पिता पर भी हमला करने की कोशिश की। 

विज्ञापन


इधर घायल किशोर को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी दामाद पर हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कुल्हाडी भी बरामद की।
विज्ञापन


बरवापट्टी और दुदही प्रतिनिधि के अनुसार जिले के बरवापट्टी क्षेत्र के रामपुर बरहन के टोला खानगी निवासी बांगुर गुप्ता ने अपनी बेटी शांति की शादी फरवरी 2018 में बिहार के गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के धर्मकटा गांव निवासी मंटू मद्धेशिया के साथ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी विदा होकर अपने ससुराल गई। इधर मंटू मद्धेशिया को शक था कि उसकी पत्नी का मायके में किसी युवक से अवैध संबंध है। उसी बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन हो गई। पांच दिन पूर्व पति-पत्नी में विवाद हो गया। बेटी दामाद में विवाद थामने के लिए बांगुर गुप्ता ने चार दिन पूर्व अपने पौत्र 14 वर्षीय आदित्य को बेटी के ससुराल भेज कर दामाद को घर बुलवा लिया।

रविवार की शाम को बांगुर मीट खरीद कर घर ले गए और दामाद को खिलवाया। भोजन करने के बाद पूरा परिवार रात में सो रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे दामाद जगा तो उसके साथ सोए साले के 14 वर्षीय बेटे आदित्य पुत्र रघुपत की भी नीद टूट गई। फूफा मंटू के हाथ में कुल्हाड़ी देखकर आदित्य ने पूछताछ की तो उसने ताबड़तोड़ आदित्य के ऊपर तीन बार प्रहार करके घायल कर दिया। 

उसके बाद सोई 55 वर्षीय सास किसमती एवं 62 वर्षीय ससुर बांगुर को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घात उतार दिया। घायल किशोर आदित्य की चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और अगल-बगल के लोग जुट गए। इधर आरोपी दामाद मंटू मौके से भाग निकला और रात में ही 40 किलोमीटर दूर अपने घर धर्मकटा पहुंच गया। आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या करने की कोशिश की। 

बहू के बचाव में पहुंचे पिता जयराम पर ईट से प्रहार कर घायल कर दिया गया। पत्नी भाग कर दूसरे के घर पहुंच कर छिप गई। बाद में पत्नी ने मायके संपर्क किया और उसी से घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद एसपी, सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। मृतक के भाई श्रीकिशुन ने पुलिस को घटना की यहीं कहानी बताते हुए तहरीर देकर आरोपी दामाद मंटू मद्धेशिया के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया। 

एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि आरोपी मंटू मद्धेशिया को घटना में प्रयुक्त रक्त रंजित कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसने कई बार सास-ससुर और पिता से शिकायत की, लेकिन लोग उसकी सुनते ही नहीं थे। पिछले तीन-चार दिनों से आरोपी ससुराल में ही डेरा डाले था। मौका पाकर उसने रात में सास और ससुर की हत्या कर दी, जबकि साले के बेटे को घायल कर दिया। उसने अपने पिता और पत्नी की भी हत्या करने की प्लानिंग की थी, लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed