{"_id":"57d2d00f4f1c1b255631a92c","slug":"malvians-will-do-reharsal-today-for-convocation-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दीक्षांत का रिहर्सल करेंगे मालवियंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दीक्षांत का रिहर्सल करेंगे मालवियंस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 09 Sep 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मालवियंस रविवार को होने वाले दीक्षांत समारोह का शनिवार को रिहर्सल करेंगे। रिहर्सल यूनिवर्सिटी के उसी बहुद्देशीय हाल में होगा, जहां रविवार को समारोह होना है। इसके लिए पदक विजेताओं और शिक्षकों को दीक्षांत परिधान में आने को कहा गया है, जिससे वही माहौल बन सके जैसा माहौल समारोह के दिन का होगा।
राज्यपाल नाइक, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन अनिल डी. सहस्त्रबुद्धे ओर प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) फरीद महफूज किदवई की मौजूदगी में रविवार को होने वाला दीक्षांत समारोह दोपहर 1 बजे शुरू होगा। इस मौके पर सत्र 2014-16 में एमबीए और एमटेक पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगे, जबकि दो अन्य मेधावियों को सर्टिफिकेट आफ मेरिट से नवाजा जाएगा। इस मौके पर मेधावियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।

डॉक्यूमेंट्री से बयां होगी यूनिवर्सिटी की कहानी
दीक्षांत समारोह में छात्र संजीव कुमार मल्ल डॉक्यूमेंट्री के जरिए यूनिवर्सिटी की कहानी बयां करेंगे। सात मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियर यूनिवर्सिटी बनने की प्रस्तुति दिखाई जाएगी। यह डॉक्यूमेंट्री यूनिवर्सिटी की सुविधाओं और योजनाओं से भी लोगों को रूबरू कराएगी।
विज्ञापन