फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahant Aadityanath in social media

सोशल मीडिया पर महंत के नाम का हो रहा दुरुपयोग

Sun, 28 Feb 2016 09:03 PM IST
सतीश कुमार पांडेय/अमर उजाला, गोरखपुर
सतीश कुमार पांडेय/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sun, 28 Feb 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
Mahant Aadityanath in social media
सोशल मीडिया पर महंत आदित्यनाथ के नाम का कुछ लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी ने फेसबुक पर बने अकाउंट, व्हाट्स एप ग्रुप चलाने वाले लोगों का नाम, पता सही न होने पर भविष्य में गड़बड़ी की आशंका जताई है। इस मामले में कार्यकर्ताओं को आगाह करने के साथ ही अधिकृत फेसबुक पेज की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन


गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सांसद महंत आदित्यनाथ का समर्थक बता कुछ लोगों ने फेसबुक पर फर्जी पेज तैयार कर लिया है। इस पर लगातार सूचनाएं भी पोस्ट की जा रही हैं। इसके अलावा कई व्हाट्स एप ग्रुप बनाए गए हैं। फेसबुक पेज और ग्रुप बनाने वाले लोग खुद को हिंदू युवा वाहिनी का कार्र्यकर्ता बताते हैं। जानकारी होने पर जब हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी पीके मल्ल ने छानबीन कराई तो सच्चाई का पता चला। सोशल मीडिया पर महंत आदित्यनाथ के नाम का इस्तेमाल करने वाले लोग हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नहीं हैं। उनके द्वारा सोशल साइड पर दिया गया पता भी सहीं नहीं है। पूरे मामले को विरोधियों की साजिश बता कर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सोशल साइट के जरिये इसका प्रचार-प्रसार कर कार्यकर्ताओं को सचेत कर रहे हैं। हिंदू युवा वाहिनी की वेबसाइट पर भी यह सूचना पोस्ट की गई है।
विज्ञापन


वेबसाइट से जानकारी लेने की दी गई सलाह
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी ने सदर सांसद महंत आदित्यनाथ के साथ ही हिंदू युवा वाहिनी के बारे में बताने के लिए सही वेबसाइट की जानकारी पोस्ट की है। महंत आदित्यनाथ के फेसबुक पेज के साथ ही उनके बारे में जानकारी लेने के लिए www.yogiadityanath.in पर दर्ज लिंक को चेक करने को कहा गया है। इसके अलावा www.hinduyuvavahini.in को हिंदू युवा वाहिनी की अधिकृत वेबसाइट बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल साइट पर हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक महंत आदित्यनाथ के नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने को कार्यकर्ता बताकर पेज के साथ ही फेसबुक अकाउंट बनाने वाले लोग हिंदू युवा वाहिनी में नहीं हैं। ऐसे सौ से अधिक मामले अब तक सामने आ चुके हैं। कोई उनके नाम का दुरुपयोग न कर पाए, इसलिए कार्यकर्ताओं को सतर्क किया जा रहा है।
 - पीके मल्ल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, हिंदू युवा वाहिनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed