{"_id":"5d38b32b8ebc3e6cb025c2f9","slug":"loot-in-wine-shop-gorakhpur-city-news-gkp315153976","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीब को बंधक बनाकर बदमाशों ने 75 हजार लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीब को बंधक बनाकर बदमाशों ने 75 हजार लूटा
विज्ञापन
तीन लोगों को बंधक बनाकर 75 हजार रुपये की लूट
ब्रह्मपुर। झंगहा इलाके के बोहाबार स्थित देसी शराब की दुकान में घुसकर बदमाशों ने मुनीम सहित तीन लोगों को बंधक बनाकर 75 हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन लूट लिए। फिर गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। घटना मंगलवार की रात दो बजे के आसपास बीच हुई। देसी शराब की दुकान के संचालक नवनीत जायसवाल ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार निवासी नवनीत जायसवाल की झंगहा के बोहाबार में देसी शराब की दुकान है। मंगलवार की रात दस बजे मुनीम सरबिंद और रामदेव दुकान बंद कर अंदर सो रहे थे। वहां अंडे की दुकान लगाने वाला पृथ्वी भी सो रहा था। मुनीम रामदेव ने पुलिस को बताया कि रात करीब एक से दो बजे के बीच चार की संख्या में बदमाश पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर दुकान में घुस गए। बदमाशों ने तीनों को बंधक बना लिया। असलहे के बल पर कैश बॉक्स में एक दिन की बिक्री के रखे 75 हजार रुपये ले लिए। फिर तीनों को कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से बांध दिए और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। उसके बाद फायर करके फरार हो गए। शोर मचाने के बाद आए आसपास के लोगों आए और तीनों को रस्सी खोलकर मुक्त कराया। मुनीम ने इसकी सूचना दुकान संचालक को दी। फिर सूचना पाकर पुलिस पहुंची और जांच की।