फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot in gorakhpur

व्यापारी की दुकान पर धावा बोलकर मारपीट, लूटपाट

Thu, 10 Oct 2019 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
loot in gorakhpur
व्यापारी की दुकान पर धावा बोलकर मारपीट, लूटपाट
विज्ञापन

हरनही (गोरखपुर)। खजनी इलाके के चिलौना गांव में सीमेंट की दुकान पर धावा बोलकर मनबढ़ों ने व्यापारी से मारपीट की, लूटपाट का भी आरोप है। व्यापारी ने 11 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर ही रही थी कि एक आरोपी के पिता ने व्यापारी के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न की तहरीर दे दी। पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का तर्क है कि दोनों पक्षों से तहरीर आई थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक मेवड़ी गांव निवासी गणेश की चौराहे पर सीमेंट, सरिया की दुकान है। आरोप है कि सोमवार की शाम हरिजन बस्ती के कमलेश, लाल, सुमित, अमित, उत्तम, गोपाल, सुनील, प्रदुमन, बेचू, आकाश, विनोद, राजन, छोटू गोलबंद होकर दुकान पर आए। वे शराब के नशे में थे। आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और ट्रक में रखा रुपया लूट लिया। इस दौरान सरिया से हमला कर व्यापारी को लहूलुहान कर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया लेकिनदो घंटे बाद ही आरोपी सुनील के पिता श्रवण की तहरीर पर गणेश समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed