फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot

कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख लूटा

Wed, 07 Aug 2019 05:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
loot
भटहट लूट का पीड़ित
कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख लूटा
विज्ञापन

भटहट। गुलरिहा इलाके के चिलबिलवां गांव के पास मंगलवार शाम करीब पांच बजे तीन बाइक पर सवार सात बदमाशों ने कारोबारी की पिटाई कर पांच लाख रुपये लूट लिए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।

गुलरिहा के जंगल हरपुर निवासी सलीम के बेटे निजामुद्दीन उर्फ बब्लू आम के व्यापारी हैं। वह भटहट कस्बे में कपड़े की दुकान भी खोलना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कस्बे में किराए पर दुकान तय कर ली थी। मंगलवार शाम दुकान के लिए पगड़ी की रकम देने वह घर से पांच लाख रुपये लेकर स्कूटी से भटहट जा रहे थे। गांव का युवक गोलू स्कूटी चला रहा था। चिलबिलवा गांव के पास तीन बाइक पर सवार सात युवक पीछे से आए और ओवरटेक कर बाइक को स्कूटी के आगे लगा दिया। स्कूटी के रुकते ही सातों युवक रुपये मांगने लगे। देने से मना करने पर निजामुद्दीन और गोलू की पिटाई की। एक युवक ने जेब से रकम निकाल ली। इसके बाद सभी फरार हो गए। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में दो युवक उसके गांव के ही हैं, वह उन्हें पहचानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed