{"_id":"5d221a8a8ebc3e6c9e1b886e","slug":"loot-gorakhpur-news-gkp3130052191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपारी लूटने वाला नकली सेल्स टैक्स अफसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपारी लूटने वाला नकली सेल्स टैक्स अफसर गिरफ्तार
विज्ञापन
बड़हलगंज में पकडृृ गया नकली सेल्स टैक्स अफसर व इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह व अन्य।
सुपारी लूटने वाला नकली सेल टैक्स अफसर गिरफ्तार
गोरखपुर। बड़हलगंज इलाके में सुपारी लदे दो ट्रक लूटने के दौरान नकली सेल्स टैक्स अफसर बने जय प्रकाश सिंह उर्फ पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 20 बोरी (1.6 टन) सुपारी भी बरामद की गई। पूछताछ में घटना में शामिल नौ और लोगों का नाम सामने आए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलिया के गड़वार अकटही रतसर निवासी जय प्रकाश सिंह के रूप में हुई। इस मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
पुलिस लाइंस में एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली कि ट्रक लूट में शामिल शख्स फिर घटना को अंजाम देने आया है और बड़हलगंज के देवरिया रोड पर सिधेगौर ग्राम के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने शनिवार रात सिधेगौर गांव के पास से आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि 27 मई की रात गांव के प्रवीण सिंह के साथ मिलकर ट्रक लूटा था। प्रवीण सिंह का ड्राइवर सिंटू पांडेय झारखंड के नंबर वाली स्कार्पियो चला रहा था। उसके साथ कल्लू पंडित व राजू खान भी थे।
पूछताछ में इनके नाम सामने आए
बलिया के गड़वार का प्रवीण सिंह, आजमगढ़ के बिलरियागंज का प्रदीप यादव, बलिया के खरीद गांव के दिनेश यादव, सिंटू पांडेय, कल्लू पंडित, राजू खान, लजीला पंजाबी, सरफराज व एक अन्य।