{"_id":"5d2e23a78ebc3e6cc92d620f","slug":"loot-from-finance-company-worker-gorakhpur-city-news-gkp3141231117","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 80 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 80 हजार लूटे
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 80 हजार रुपये लूटे
जंगल कौड़िया। पीपीगंज इलाके के जसवल बाजार के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पीपीगंज में भारत फाइनेंसियल ग्रुप का दफ्तर है। फाइनेंस कंपनी ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायक समूह बनाकर महिलाओं को ब्याज पर रकम देती है। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अनिरुद्ध मंगलवार को पीपीगंज से ग्राम पंचायतों से वसूली करते हुए जंगल कौड़िया के मुबारकपुर गांव में आए और फिर तुर्कवालिया होते हुए रानाडीह के लिए बाइक निकले थे। अभी वह जसवल बाजार के निकट पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर असलहे दिखाकर बाइक रोकवा ली। फिर 80 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर सहजनवां की ओर बदमाश फरार हो गए। अनिरुद्ध ने बताया कि बैग में अस्सी हजार रुपये के साथ टैबलेट, मोबाइल फोन और कार्य के कुछ पेपर थे। अनिरुद्ध मूल रुप से पिपराइच के मोहनापुर के रहने वाले हैं।