{"_id":"5cd74e11bdec2207903d5236","slug":"loksabha-elections-2019-pm-modi-rally-in-deoria-and-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधेंगे पीएम मोदी, देवरिया और कुशीनगर में रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधेंगे पीएम मोदी, देवरिया और कुशीनगर में रैली
Sun, 12 May 2019 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 May 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोरखपुर मंडल की पांच लोकसभा सीटों के मतदाताओं को साधेंगे। वह कुशीनगर और देवरिया में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।
बस्ती और आजमगढ़ मंडल में रविवार को वोट डाले जाएंगे। इसी दौरान प्रधानमंत्री कुशीनगर के कप्तानगंज स्थित कानोडिया इंटर कॉलेज में भाजपा की विजय संकल्प रैली में गरजेंगे। गोरखपुर शहर, कुशीनगर और महराजगंज के प्रत्याशी भी बुलाए गए हैं। इसी तरह देवरिया के रुद्रपुर में स्थित सतासी इंटर कॉलेज में भी भाजपा की विजय संकल्प रैली होगी।
इसमें देवरिया और बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हिस्सा लेंगे। दोनों क्षेत्रों की जनता, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली में आएंगे। प्रधानमंत्री की दोनों रैलियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी की दो जनसभाएं, दो सम्मेलन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो जनसभाएं करेंगे। साथ ही दो अलग-अलग व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घोसी लोकसभा क्षेत्र की जनसभा रसड़ा में रामलीला मैदान निकट नाथ बाबा मठ में होनी है। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की जनसभा घघसरा में पेट्रोल पंप के पास होनी है। शिवालिक पब्लिक स्कूल जटाशंकर में सामाजिक सम्मेलन और वैष्णवी लॉन में व्यापारी सम्मेलन होगा।