फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lok Sabha Election 2019 Result #India: gorakhpur seat ravi kishan, rambhual nishad, madhusudan fight

मोदी लहर में पत्ते की तरह उड़ा विपक्ष, गोरखपुर-बस्ती समेत 9 लोकसभा सीटों पर लहराया भगवा झंडा

Thu, 23 May 2019 07:08 PM IST
Mukesh Jha अमर उजाला, गोरखपुर
अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 23 May 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result #India: gorakhpur seat ravi kishan, rambhual nishad, madhusudan fight
लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2019 - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर और बस्ती मंडल की नौ लोकसभा सीटों पर फिर भगवा परचम लहराया है। 2014 की तरह इस बार भी भाजपा ने भाजपा ने सभी सीटें जीत ली हैं। सपा-बसपा गठबंधन 

विज्ञापन

और कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। ऐसी मोदी लहर चली कि विपक्ष पत्ते की तरह उड़ गया। 

सारे राजनीतिक और जातीय समीकरण ध्वस्त हो गए। गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला ने 3 लाख 1 हजार 664 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। दूसरे स्थान पर गठबंधन प्रत्याशी रामभुआल निषाद रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी की जमानत जब्त हो गई है। गोरखपुर-बस्ती मंडल की नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम, नाम पर चुनाव लड़ा। इसका सकारात्मक नतीजा समाने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसगांव से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने इस बार जीत की हैट्रिक लगाई है। 2009 और 2014 का चुनाव जीतने वाले कमलेश पर भाजपा ने दोबारा भरोसा जताया था, जिस 
पर वह खरे उतरे हैं। कमलेश ने 1 लाख 52 हजार 961 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। सतंकबीरनगर में भाजपा और गठबंधन के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। 

शुरूआती चरण में गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने बढ़त बनाई थी लेकिन आखिरी तक जाते-जाते भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। प्रवीण निषाद ने 35 हजार 471 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। बस्ती, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर), देवरिया, सलेमपुर, कुशीनगर और महाराजगंज का चुनाव भी भाजपा ने बड़े अंतर से जीता है।


बांसगांव: मुख्य मुकाबला भाजपा सांसद कमलेश पासवान और बसपा के सदल प्रसाद के बीच था। कमलेश पर भाजपा ने तीसरी बार भरोसा जताया था। उस भरोसे पर कमलेश खड़े उतरे। कमलेश पासवान 1 लाख 52 हजार 961 मतों से जीते। कमलेश को 543509 मिले, जबकि बसपा उम्मीदवार सदल प्रसाद के खाते में 391023 वोट पड़े।

संतकबीरनगर
संतकबीरनगर से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद (464998 वोट) ने जीत दर्ज की। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भिष्म शंकर (464998) को हराया। तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार भालचंद यादव 127541 वोटों के साथ तीसरे पायदान पर रहे। 

महाराजगंज
पंकज चौधरी (भाजपा)-661745
अखिलेश (गठबंधन सपा)-352569   
सुप्रिया श्रीनेत -कांग्रेस -52332

देविरया
रमापति राम त्रिपाठी- भाजपा-571827 
विनोद कुमार जायसवाल- बीएसपी-325362    
नियाज अहमद- कांग्रेस -50348  

कुशीनगर
विजय कुमार दूबे-भाजपा-592342
एन पी कुशवाहा (गठबंधन सपा) - 256496
कांग्रेस कुनवर रंजीत सिंह -145006

डुमरियागंज
जगदंबिका पाल-भाजपा-491507
आफताब आलम-गठबंधन बीएसपी-386901
चंद्रेश कुमार उपाध्याय-कांग्रेस -60477

सलेमपुर
रविंदर-भाजपा-463930
आरएस कुशवाहा-बीएसपी-323613
राजेश कुमार मिश्रा-कांग्रेस-26970

बस्ती
हरीश द्विवेदी -भाजपा-457979
राम प्रसाद चौधरी -बीएसपी-457979
राजकिशोर-कांग्रेस-84146

नोटः वोटों की गिनती जारी है, इसलिए इसमें बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed