{"_id":"5cdbd91fbdec220772689cea","slug":"lok-sabha-elections-2019-weather-disturbed-priyanka-gandhi-election-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: प्रियंका गांधी की सभा में मौसम ने डाला खलल, आंधी से उखड़ा टेंट, मंच भी गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: प्रियंका गांधी की सभा में मौसम ने डाला खलल, आंधी से उखड़ा टेंट, मंच भी गिरा
Wed, 15 May 2019 03:42 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 May 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
आंधी में उखड़ा टेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम ने मौसम का खलल डाल दिया है। सभा में तेज आंधी और बारिश से मंच क्षतिग्रस्त हो गया। टेंट उड़ गया। जिससे अफरा तफरी मच गई।
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा आज बापू इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र के समर्थन में इस सभा के माध्यम से प्रियंका गांधी का सलेमपुर में पहला आगमन है।
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सभा में शामिल होंगे। इससे पहले प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंचीं। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव को लेकर हुए बवाल के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली के तिलक भवन में जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

इसके बाद प्रियंका गांधी आज वाराणसी के लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोदौलिया तक रोड शो करेंगी। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ और शहर कोतवाल काल भैरव का आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
मंगलवार को रोड शो की तैयारियां पूरी कर ली गईं। पार्टी कार्यालय से पहले जारी कार्यक्रम में बदलाव करते हुए प्रियंका का रात्रि प्रवास रद्द कर दिया गया है।
15 मई को प्रियंका गांधी दिल्ली से 12.15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेंगी। डेढ़ बजे वह बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगी।
यहां से वह हेलीकॉप्टर से सलेमपुर जाएंगी। सलेमपुर से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र चुनावी मैदान में हैं। वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका अपराह्न साढ़े तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।