फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lok sabha elections 2019 weather disturbed Priyanka Gandhi election rally

देवरिया: प्रियंका गांधी की सभा में मौसम ने डाला खलल, आंधी से उखड़ा टेंट, मंच भी गिरा

Wed, 15 May 2019 03:42 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 May 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 weather disturbed Priyanka Gandhi election rally
आंधी में उखड़ा टेंट - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम ने मौसम का खलल डाल दिया है। सभा में तेज आंधी और बारिश से मंच क्षतिग्रस्त हो गया। टेंट उड़ गया। जिससे अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा आज बापू इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र के समर्थन में इस सभा के माध्यम से प्रियंका गांधी का सलेमपुर में पहला आगमन है। 
विज्ञापन


सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सभा में शामिल होंगे। इससे पहले प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंचीं। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव को लेकर हुए बवाल के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली के तिलक भवन में जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रियंका गांधी आज वाराणसी के लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोदौलिया तक रोड शो करेंगी। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ और शहर कोतवाल काल भैरव का आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना हो जाएंगी। 

मंगलवार को रोड शो की तैयारियां पूरी कर ली गईं। पार्टी कार्यालय से पहले जारी कार्यक्रम में बदलाव करते हुए प्रियंका का रात्रि प्रवास रद्द कर दिया गया है।
15 मई को प्रियंका गांधी दिल्ली से 12.15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेंगी। डेढ़ बजे वह बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगी।

यहां से वह हेलीकॉप्टर से सलेमपुर जाएंगी। सलेमपुर से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र चुनावी मैदान में हैं। वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका अपराह्न साढ़े तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed