फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lok sabha elections 2019 raj babbar attack on bjp in maharajganj

गोरखपुरः भाजपा ने अच्छे दिनों के नाम पर गरीबों को धोखा दिया- राज बब्बर

Wed, 08 May 2019 04:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 May 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 raj babbar attack on bjp in maharajganj
जनसभा को संबोधित करते हुए राज बब्बर - फोटो : Amar Ujala

भाजपा झूठ की बुनियाद पर सत्ता तो पा लिया, लेकिन अच्छे दिन के नाम पर गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और बेरोजगारों को धोखा देने का काम किया। गांव गरीब किसान मजदूर सभी आज परेशान हैं। महंगाई से लोग कराह रहे हैं, अब समय आ गया है, जब लोग भाजपा के एक एक धोखे का हिसाब मांग रहे हैं। भाजपा सरकार ने जनता के अधिकारों का हनन कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों के जेब भरे, उसका हिसाब करने के लिए जनता तैयार है और इसका फैसला भी 23 मई को आ जाएगा।

विज्ञापन


ये बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को नौतनवां इंटर कॉलेज परिसर में कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। बगैर नाम लिए मौजूदा सांसद पर हमला करते हुए कहा कि जो व्यक्ति पिछले पांच बार से सांसद की सीट पर काबिज होने के बावजूद आज तक मुख्यालय तक रेल नहीं दौड़ा सका, वह जनपद का विकास कैसे कराएगा। 
विज्ञापन


उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी न्याय अधिकार और हक की बात करती है। कर्जमाफी, मनरेगा आदि योजनाओं के द्वारा लोगों की भलाई किया। गन्ना किसानों का गन्ना खेत में सुख रहा है। उसके बाद भी सरकार का ध्यान नहीं है। इस समय देश की हालत ठीक नहीं है। झूठ का आवरण तैयार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed