फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lok sabha elections 2019 Chief Minister Yogi Adityanath attacked on SP BSP and Congress

खुद को एक्सिडेंटल हिंदू बताने वाले लोग अब जनऊ पहनने लगे, सीएम योगी का सपा-बसपा पर हमला

Mon, 13 May 2019 03:44 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 May 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Chief Minister Yogi Adityanath attacked on SP BSP and Congress
रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज के बृजमनगंज की जनसभा का संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद कर सत्ता में मोदी सरकार ने पांच सालों में गांव गरीब किसान मजदूर और नौजवानों के हित में काम किया है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने गरीबों को घर, शौचालय व रसोई गैस देते समय कभी किसी की जाति धर्म और मजहब नहीं पूछा लेकिन कांग्रेस के लोग पीएम से उनकी जाति के बारे में सवाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जो कभी हिंदू देवी देताओं के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वो लोग आज मंदिर मंदिर घूम खुद को जनेउ धारी ब्राम्हण बताते फिर रहे हैं। ये बातें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होनें कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के खानदान के लोग खुद को एक्सिडेंटल हिंदू बताते थे। खुद को एक्सिडेंटल हिंदू बताने वाले लोग अब जनऊ पहनने लगे हैं। आज उनकी चौथी पीढ़ी मंदिर मंदिर घूम रही है। 

जो कभी राम और कृष्ण के जन्म पर सवाल उठाते थे, आज वह मंदिरों में किसके दर्शन के लिए जा रहे हैं। कांग्रेस पहले इसका जवाब दे तब देश के प्रधानमंत्री से उनके जाति पर सवाल करें। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब की समस्या को समझा और हर परिवार तक सरकार की योजनाएं पहुंचाई। लोगों को घर, शौंचालय, निशुल्क रसोई गैस, बिजली कनेक्सन, किसानों को सम्मान निधी देने के साथ साथ महिला को सुरक्षा और सम्मान दिया।

 दो साल पहले यूपी में भाजपा की सरकार बनने से पूर्व प्रदेश अराजक्ता का माहौल था। सपा बसपा ने मिल कर प्रदेश को लुटने खसोटने का काम किया। उन्होंने गठबंधन की चुटकी लेते हुए कहा कि लुट की दुकान बंद होते ही बुआ बबुआ एक हो गए। 

उन्होने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान का उल्लेख कर कांग्रेस को वोटकटवा बताते हुए कहा कि देश भर में कमल खिल रहा है। मोदी सरकार की वापसी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed