फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lok sabha election 2019 Ex CM Akhilesh yadav addressing rally in maharaj ganj

महाराजगंज: मोदी-योगी पर अखिलेश का वार, बोले- चौकीदार की चौकी और लखनऊ वाले ठोकीदार को हटाना होगा

Wed, 15 May 2019 06:29 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 May 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 Ex CM Akhilesh yadav addressing rally in maharaj ganj
akhilesh yadav

यूपी में महापरिवर्तन की बयार तेज हो चली है। अंतिम चरण में भी महागठबंधन को मिलते अपार जनसमर्थन से भाजपा बौखलाहट में है। उनकी भाषा बदल गई है। जनता से अच्हे दिनों का वादा कर किसानों, नौजवानों को छलने वाले लोग महागठबंधन को महामिलावट बोल रहे है। लेकिन खुद 38 दलों का गठबंधन किए हैं। अब हम उन्हे क्या कहे हमें तो समझ ही नहीं आता। झूठ और नफरत की बुनियाद पर टिकी सरकार को इस बार गठबंधन उखाड़ फेकेंगी।

विज्ञापन


ये बाते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को महराजगंज स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कालेज में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होनें कहा कि पिछले लोक सभा चुनाव में जनता से क्या क्या वादा किया था। 
विज्ञापन


अच्छे दिनों का वादा कर जनता को पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी देकर किसानों, व्यापारियों, युवाओं छलने वालों को जनता इसबार सबक जरुर सिखाएगी। हर साल दो करोड़ की नौकरी का वादा कर लाखों नौजवानों की नौकरियां छीनने वाले लोग भगवान को भी नहीं छोड़ा, हनुमान की जाति बताने वाले बाबा को नहीं मालूम कि उनकी झूठ से जनता उब चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गांव गरीब किसान मजदूर के साथ साथ महराजगंज के गन्ना किसानों की दुखती रगों पर हाथ फेरते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा किसानों को छलने का काम किया है। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बाबा सीएम ने यह कैसी ठोको नीति चलाई है कि पुलिस जनता को और मौका मिलने पर जनता पुलिस को ठोंक रही है। 


इसके साथ ही उन्होंने संतकबीरनगर की सांसद के चप्पल कांड को लेकर भी भाजपा की चुटकी ली। उन्होंने कहा कि चाय वाला अब चौकीदार बन कर जनता को धोखा देने आया है। ऐसे में देश से बस चौकीदार ही नहीं, प्रदेश से ठोकीदार को भी हटाना है। उन्होंने सरकार पर शिक्षामित्र, बीपीएड व बीटीसी प्रशिक्षुओं के उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षामित्रों से सवाल करते हुए कहा कि चाय का नशा उतरा की नहीं। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए जनता गठबंधन के साथ आ चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। और कांग्रेस भाजपा दोनों पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed