{"_id":"426d2b65f2bb3b4106befc6b5f4a347b","slug":"lady-doctor-crying-in-ad-office-for-holyday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के लिए महिला डॉक्टर का एडी दफ्तर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के लिए महिला डॉक्टर का एडी दफ्तर में हंगामा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के सुकरौली स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. शिक्षा वर्मा ने सोमवार को एडी दफ्तर में जमकर हंगामा किया। दरअसल, वह छुट्टी का आवेदन लेकर एडी हेल्थ के पास पहुंची थीं मगर एक कर्मचारी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद वह भड़क गईं और शोर मचाने लगीं। पास में ही बैठे एडी हेल्थ भी कर्मचारी से बहस होते देखते रहे मगर न तो उन्होंने डॉक्टर को चुप कराने की कोशिश की, न ही वजह जानने की। बाद में उन्होंने एडी से मिलकर शिकायत की तब उन्होंने मामले को सीएमओ कुशीनगर के पास भेज दिया।
सुकरौली स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. शिक्षा ने 20 अक्टूबर को सीएमओ दफ्तर में चाइल्ड केयर के नाम पर लंबी छुट्टी का प्रार्थना पत्र दिया था। तब सीएमओ ने शासनादेश का हवाला देते हुए छुट्टी से इन्कार कर दिया। डॉ. शिक्षा की नौकरी अभी दो साल पूरी नहीं हुई है और शासनादेश के मुताबिक बिना दो साल पूरे हुए एक बार में 15 दिन से ज्यादा छुट्टी नहीं दी जा सकती।
डॉ. शिक्षा सोमवार को एडी हेल्थ के दफ्तर पहुंचीं और छह महीने की छुट्टी मांगने लगीं। कर्मचारी ने पहले तो नियम समझाया, जब वह मानने को तैयार नहीं हुईं तो उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद वह भड़क गईं और हंगामा करने लगीं। एडी हेल्थ ने बताया कि उन्हें नियम बताकर उनका प्रार्थना पत्र सीएमओ कुशीनगर के पास भेज दिया गया है।