{"_id":"5d79e9668ebc3e01702d0708","slug":"kushinagar-police-si-harasses-old-man-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दरोगा ने आरोपी के वृद्ध पिता को थाने बुला कर करवाई सेवा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दरोगा ने आरोपी के वृद्ध पिता को थाने बुला कर करवाई सेवा, वीडियो वायरल
Thu, 12 Sep 2019 12:14 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की सेवा करते वृद्ध
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाने के एक एसआई द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति से अपनी सेवा कराने का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति लड़की भगाने के एक आरोपी का पिता है। वीडियो में बुजुर्ग आदमी दरोगा के लिए खाने का इंतजाम करने से लेकर पैर दबाते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद विशुनपुरा पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी हुई है। बताया जा रहा है यह बुजुर्ग इसी थाना क्षेत्र के जंगल लुअठहा गांव के निवासी हैं। बुजुर्ग का बेटा किसी लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग के प्रकरण में अपहरण का आरोपी है।
पिछले दिनों लड़की के घरवालों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग के बेटे के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें पूछताछ के लिए इस बुजुर्ग को करीब 15 दिन पहले थाने बुलाया गया था। इस संबंध में एसपी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि अभी उन्होंने वीडियो नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि अगर वाकई थाने में ऐसा कुछ हुआ है तो यह मामला गंभीर है, इसकी जांच कराकर दोषी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।