{"_id":"57c8891f4f1c1b3d782cc013","slug":"kotedaron-stressed-the-solidarity","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों ने एकजुटता पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों ने एकजुटता पर दिया बल
gorakhpur
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रेस क्लब मे कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष भागवत मिश्र को स्वागत करते कोटेदार।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपास जिलों से पहुंचे कोटेदारों ने सम्मलेन में एकजुटता पर बल दिया। रानीडीहा स्थित मैरिज हाल में आयोजित सम्मेलन के दौरान कोटेदारों ने 16 सितंबर को लखनऊ में विधानसभा पर प्रदर्शन की योजना को अंतिम रूप दिया।
फेयर प्राइज डीलर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हुए सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि कोटेदारों के एग्रीमेंट पर नियुक्ति समाप्त कर स्थायी, धारा 3/7 को समाप्त, दुकानदारों को भाड़ा एपीएल, अंत्योदय व बाल पोषाहार का तुरंत भुगतान, संगठित-असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की तरह कोटेदारों को 5-5 लाख का जीवन बीमा प्रदान करने की मांग की गई।
इस दौरान भागवत मिश्र को सर्व सम्मति से गोरखपुर जिले का अध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष मिश्र ने कहा कि कोटेदारों के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे। इधर प्रेस क्लब में पहुंचने पर कोटेदारों ने जिलाध्यक्ष मिश्रा का स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि कोटेदारों का अनावश्यक उत्पीड़न बंद होना चाहिए। इस मौके पर कोटेदार राम कुमार सिंह, विश्वजीत मणि, सुरेंद्र शर्मा, रमाकांत, जय प्रकाश, राम प्रवेश, रुदल यादव, इंद्रासन निषाद, गोकुल प्रसाद, प्रेम नारायण पांडेय, संतलाल यादव, सुरेंद्र भारती, देवेंद्र, राजेश मिश्रा, सावित्री देवी, आशा देवी, कन्हैया लाल जायसवाल, कैलाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। सम्मेलन महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया आदि जिलों के कोटेदार पहुंचे थे।