फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kidnapping in way of school

नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा का अपहरण

Thu, 29 Aug 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
kidnapping in way of school
नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा का अपहरण
विज्ञापन

घुघली पढ़ने जा रही थी इंटरमीडिएट की छात्रा
केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला (कुशीनगर)। चार पहिया सवार एक युवक ने बृहस्पतिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर इंटरमीडिएट की एक छात्रा का अपहरण कर लिया। होश आने पर छात्रा ने खुद को झाड़ियों के बीच पाया। सूचना पर पहुंची यूपी -100 की टीम उसे थाने ले गई। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के समय छात्रा घुघली पढ़ने जा रही थी।

एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा हर रोज की भांति घुघली पढ़ने जा रही थी। रास्ते में एक चार पहिया गाड़ी उसके पास रुकी। वाहन से एक युवक उतरा और उसके मुंह पर नशीला पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह रामपुर बगहा गांव के पास झाड़ियों के बीच पड़ी थी। घटना की सूचना पर यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा को थाने ले गई। एसओ ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ छात्रा को बेहोश करके अपहरण करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। महिला कांस्टेबल की अभिरक्षा में छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed