फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kidnaping in gkp

कार सवारों ने दिव्यांग का किया अपहरण, एक हिरासत में

Sat, 02 Nov 2019 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
kidnaping in gkp
दिव्यांग को उठा ले गए कार सवार, दो हिरासत में
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। इलाके के जंगल चंवरी के अयोध्या टोला निवासी दिव्यांग उमेश यादव (40) को कार सवार कुछ लोग शुक्रवार की शाम उठा ले गए। आरोप है कि जमीन के लिए रिश्तेदारों ने उमेश का अपहरण किया है। उमेश के छोटे भाई अशोक ने खोराबार थाने में तहरीर देकर अपनी पत्नी और साले पर ही अपहरण कराने का आरोप लगाया है। अशोक की पत्नी और साले को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जंगल चंवरी के अयोध्या टोल निवासी उमेश दोनों पैर से दिव्यांग हैं। उनकी शादी नहीं हुई है। पिता रामानंद का देहांत हो चुका है। वह अपने छोटे भाई अशोक व उसकी पत्नी सुमन व मां के साथ रहते थे। उमेश शुक्रवार की शाम को घर के बाहर बैठे थे। तभी कार सवार तीन युवक आए और उमेश को जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। जानकारी होने पर उमेश के छोटे भाई अशोक थाने पहुंचे और अपनी पत्नी व साले के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि उनके हिस्से के एक बीघा जमीन के लिए सुमन अक्सर उनके भाई को पीटती थी। इसी के लिए नई बाजार स्थित अपने मायके से भाई को बुलाकर अपहरण करा दिया। पुलिस अशोक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि सुमन से पूछताछ के आधार पर दो टीमों को तलाश के लिए लगा दिया गया है। पुलिस ने अशोक की ससुराल से उसके साले को भी हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उधर अशोक की बेटी थाने से अपने पिता के यहां नहीं जाना चाहती है। वह अपनी ननिहाल नई बाजार जाना चाहती है। चर्चा है कि अशोक की पत्नी की कार सवार एक युवक से जान पहचान है। उसी के कार से दिव्यांग को उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed