फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kesav Maurya says, ' Quarrelling in Mulayam family is a darma'

सैफई परिवार का झगड़ा महज ड्रामा : मौर्य

Fri, 16 Sep 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 16 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
kesav Maurya says, ' Quarrelling in Mulayam family is a darma'
केशव प्रसाद मौर्य
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सैफई परिवार में जो भी हो रहा वह ड्रामा है। यह अखिलेश की छवि बनाने का प्रयास है। जहां तक बुआ-भतीजे की बात है तो दोनों की सरकार में कोई फर्क नहीं है। अखिलेश सरकार ने तो लूट में पीएचडी कर ली है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में अखिलेश के दामन पर इतने दाग लग चुके हैं कि वह कोई भी डिटर्जेंट लगा लें, साफ होने वाले नहीं हैं। गायत्री प्रजापति की बर्खास्तगी सीबीआई जांच की आंच से बचने के लिए की गई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजे में कोई मतभेद नहीं है। जो कुछ भी हो रहा है वह मुलायम सिंह की मर्जी से। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नाराज हो जाएगा और मुख्यमंत्री की कुर्सी सलामत रहेगी। इस सरकार में स्थानांतरण का उद्योग चल रहा है। एक आईएएस ने बताया कि वह कीमत नहीं चुका पाया, इसलिए उसे डीएम नहीं बनाया गया।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि सपा के नेता जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसे मुलायम सिंह ने खुद स्वीकार किया है। अपराधी बेखौफ हैं। इस सरकार में पुलिस से अपराधी नहीं, पुलिस अपराधियों से डर रही है। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि बसपा में बहुत बड़ा विकेट गिरने वाला है। मायावती दलितों की सबसे बड़ी विरोधी हैं। वह कहती हैं कि दलित जितना प्रताड़ित होगा, उतना उनका वोट पक्का होगा। राहुल गांधी से जुड़े एक सवाल पर कहा कि उनकी खटिया खड़ी हो गई है। वह सपा का समर्थन कर मोदी के अश्वमेध घोड़े को रोकना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed