फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kartik purnima celeberated

स्नान कर दान-पुण्य किया

Tue, 15 Nov 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 15 Nov 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kartik purnima celeberated
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजघाट राप्ती नदी पर पूजा करते लोग । - फोटो : Rajesh Kumar
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए नदी घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला सोमवार को उमड़ा। लोगाें ने स्नान के बाद दान-पुण्य किया। सभी प्रमुख नदी घाटों पर श्रद्धा का सैलाब नजर आया। शहर के विष्णु मंदिरों में पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। इस पर्व को देव दीपावली भी कहा जाता है। शहर में कई जगहों पर लोगों ने दीपदान भी किया।
विज्ञापन


राप्ती तट स्थित स्नान घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सूर्योदय से पहले ही घाट पर खचाखच भीड़ जमा हो गई। नदी घाटों पर मेला भी सजा था। लोगों ने स्नान एवं पूजन के बाद दान भी दिया। कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। पर्व पर तुलसी के नीचे और जलाशयों के पास दीपदान भी किया जाता है। प्रकृति के प्रति श्रद्धा दर्शाते हुए इस पर्व पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसी मान्यता के तहत लोगों ने पारंपरिक ढंग से स्नान पर्व मनाया।
विज्ञापन


पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि इसी दिन भगवान विष्णु का मत्स्यावतार हुआ था। इसलिए इस तिथि पर किए गए पुण्य कार्य का फल दस गुना बढ़ जाता है। इसदिन भगवान विष्णु की उपासना एवं दीपदान करने से पुनर्जन्म के कष्ट से छुटकारा मिलने की मान्यता के चलते असुरन चौक स्थित विष्णु मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना लगा रहा। सायंकाल, देवमंदिर, पीपल, तुलसी, जलाशय (गंगा) आदि के पास लोगों ने दीपदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान मंदिर व सूर्यकुंड पर हुआ दीपदान

हनुमान मंदिर और सूर्यकुंड धाम में देव दीपावली मनाई गई। विश्व मोहन तिवारी ने बताया कि हनुमान मंदिर बेतियाहाता में भगवान की पूजा अर्चना से शुरू हुआ आयोजन का सिलसिला भजन संध्या के साथ समाप्त हुआ। इसमें शिप्रा दयाल, सुप्रिया, सोनू, निखिल आदि ने भाग लिया। सुरेंद्र प्रजापति के द्वारा सजाई गई रंगोली को लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान पूर्व मेयर अंजू चौधरी, सभासद विजय लक्ष्मी शुक्ला, विष्णुकांत शुक्ल, हरि प्रकाश मिश्र, रामनारायन शास्त्री, पंडित रंगनाथ नारायन शुक्ल आदि मौजूद रहे। वहीं सूर्यकुंड धाम में हुए आयोजन के जरिए संतोष मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

भूले-बिसरों के लिए लगाया कैंप

उत्तर प्रदेश सुरक्षा समिति के तत्वावधान में राप्ती तट पर शिवपूजन सिंह यादव के नेतृत्व में मेले में भूले-बिसरे लोगों की मदद के लिए कैंप लगाया गया।  इसमें मेले में खोए 14 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया गया। कैंप में महामंत्री किरण चंद्र गुप्ता, ज्ञानचंद, राजीव कुमार, गिरधरदास अग्रवाल, लालबिहारी, श्रीराम सिंह, सुबरन प्रसाद गुप्त, अंबिका निषाद, सुनील साहनी, सरदार मनप्रीत सिंह, सुभावती देवी, राजेंद्र गुप्ता, जलालुद्दीन, सोनू स्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed