फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kanha upvan in gorakhpur

पालतू पशु घूमते मिले तो गोपालकों पर लगेगा भारी जुर्माना: योगी

Sun, 07 Jul 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kanha upvan in gorakhpur
पालतू पशु घूमते मिले तो गोपालकों पर लगेगा भारी जुर्माना: योगी
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेताया कि अगर सड़कों-चौराहों पर पालतू पशु घूमते मिले तो गोपालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे पशु गोशाला में पकड़ कर लाए जाते हैं और गोपालक उसे लेने पहुंचते हैं तो उन्हेें जुर्माना चुकाना होगा।
शनिवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले महेवा मंडी परिसर में बने कान्हा उपवन व गोशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि शहरों और गांवों में बेसहारा घूम रहे गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार की तरफ से सभी जिलों को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। सरकार के इस प्रयास से वर्तमान में प्रदेश के भीतर चार लाख बेसहारा गोवंशियों को सहारा मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की इस व्यवस्था से आस्थावान लोगों को गोवंश की देखभाल और सेवा का अवसर तो मिलेगा ही पशुओं के चलते बिगड़ रही यातायात व्यवस्था भी सही की जा सकेगी। साथ ही सड़कों, चौराहों पर कहीं कोई बुजुर्ग, महिला या किसी बच्चे को घूमने वाले पशुओं के हमले का शिकार नहीं बनना पड़ेगा। योगी ने बताया कि गोरखपुर के कान्हा उपवन की क्षमता 1200 से 1500 पशुओं की है। इस उपवन में गोवंशी पशुओं को चार हिस्से में बांट कर रखा जाएगा। बछड़ों के लिए अलग इंतजाम होगा तो गर्भवती गायों और अन्य बेसहारा पशुओं के लिए भी अलग से व्यवस्था होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोशाला का निरीक्षण किया और व्यवस्था संचालकों को गोवंशी पशुओं की देखरेख के लिए जरूरी सलाह दी। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान महापौर सीताराम जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed