फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kairana's surroundings are affecked due to criminalization, not communalization, says RMD

कैराना में सांप्रदायिक  नहीं, अपराधियों का है आतंक

Thu, 16 Jun 2016 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 16 Jun 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
kairana's surroundings are affecked due to criminalization, not communalization, says RMD
कैराना के हालात का जायजा लेने पहुंची बीजेपी की टीम - फोटो : file photo
भाजपा विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि कैराना की स्थिति बहुत ही भयावह और खरनाक मोड़ पर है। वहां सांप्रदायिक नहीं बल्कि उन अपराधियों का आतंक है, जिन्हें सत्ता पक्ष का संरक्षण प्राप्त है। यही वजह है कि वहां का हिंदू समाज पूरी तरह से भयभीत है। बहुत लोग कैराना छोड़ चुके हैं। दुर्भाग्य की बात है कि स्थानीय प्रशासन मूक बना हुआ है।
विज्ञापन


नगर विधायक ने यह बातें कैराना से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि वहां परिस्थितियां धार्मिक विद्वेष या धार्मिक तनाव के कारण नहीं पैदा हुई हैं, बल्कि इसका कारण कैराना के दो कुख्यात अपराधी हैं, जो अपने गुर्गों के सहयोग से जेल के भीतर से ही आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। इन अपराधियों को सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है। पुलिस प्रशासन भी उन्हीं के इशारे पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद हुकूम सिंह की सूची अधूरी है। जांच के बाद बहुत से व्यापारियों ने अपनी पीड़ा बताई।

उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह से वसूली, धमकियां, सस्ते दर पर जमीन बेचने को दबाव बनाया जाता रहा तो वे भी कैराना छोड़ने को मजबूर होंगे। वहां पर सुनियोजित तरीके से षडयंत्र के तहत समृद्ध हिंदू व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बदमाश आते हैं और 20 हजार का सामान 5 हजार में लेकर चले जाते हैं। एक सिनेमा हाल के मालिक कैराना छोड़ कोटा में कोचिंग चला रहे हैं। एक और सिनेमा मालिक कहते हैं वह अपने दफ्तर में ही नहीं बैठ सकते। जबसे सपा सरकार आई है, अपराध बढ़ा है। जो कुछ भी हो रहा है, वह पुलिस संरक्षण में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगी। पाटी इसके खिलाफ अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed