{"_id":"56daedc64f1c1b022d8b4a84","slug":"jwellary-shop-are-closed-on-saturday-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को भी बंद रहीं सराफ दुकानें, सदर सांसद को ज्ञापन दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को भी बंद रहीं सराफ दुकानें, सदर सांसद को ज्ञापन दिया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 05 Mar 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी ने सांसद आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपते हुए।
- फोटो : shivharsh
आभूषणों पर से एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों ने शनिवार को भी दुकानें बंद रखीं।
सुबह व्यवसायी सराफ मंडल के अध्यक्ष शरद चंद्र अग्रहरि के नेतृत्व में गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और सदर सांसद महंत आदित्यनाथ को ज्ञापन देकर अपनी मांग दोहराई।
शरद चंद्र अग्रहरी ने कहा कि एक्साइज के अलावा दो लाख के जेवर की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता भी समाप्त होनी चाहिए। कहा कि अब समय आ गया है कि सराफा व्यवसायी व कारीगर बंधु मिलकर इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएं, जीत हमारी ही होगी।
संरक्षक अतुल सराफ ने कहा कि जब तक आभूषणों पर लगाई गई एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी को नहीं हटाई जाती, यह लड़ाई जारी रहेगी। इस अवसर पर सर्राफ राकेश वर्मा, महेश वर्मा, गिरिजेश वर्मा, राजेंद्र सिंह, मदन सर्राफ, हरिओम जायसवाल आदि मौजूद रहे।