फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   junjeswari prasad was no more

समाजवादी चिंतक गुंजेश्वरी प्रसाद नहीं रहे

Mon, 27 Jun 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 27 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
junjeswari prasad was no more
गुंजेश्वरी प्रसाद
समाजवादी चिंतक, लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार रहे गुंजेश्वरी प्रसाद (85) का रविवार की शाम निधन हो गया। वे झंगहा क्षेत्र के राजी गांव में अपनी बेटी के पास रह रहे थे। देर रात उनका शव पैतृक गांव मिश्रौली पहुंचा तो आसपास के शोकमग्न लोग जुट गए।
विज्ञापन


महात्मा गांधी, डॉ. राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण की विचारधारा से प्रभावित गुंजेश्वरी प्रसाद का जन्म 13 मार्च 1936 को कौड़ीराम के मिश्रौली गांव में हुआ था। सन 1957 में स्नातक की डिग्री लेने के क्रम में ही अव्यवस्थाओं के विरोध के ख्याल ने उन्हें बड़े आंदोलनों की तत्कालीन धारा से जोड़ दिया। इसके चलते उन्हें 24 बार जेल की यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन


बीमार प्रधानमंत्री हटाओ का नारा बुलंद करके 1964 में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू को काले झंडा दिखाए थे। इसके अलावा अंग्रेजी हटाओ आंदोलन (1960), दाम बांधो आंदोलन (1963), उत्तर प्रदेश बंद के आह्वान के आंदोलन (1966), भूमि बांटो आंदोलन (1969), इंदिरा हटाओ के साथ आपातकाल के विरोध (1970) में सक्रिय हिस्सेदारी की थी। उन्होंने कारगिल कंपनी के विरोध और मेरठ के माया त्यागी कांड पर पुलिस के खिलाफ भी जमकर आवाज मुखर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने दौर की सभी अहम पत्रिकाओं और अखबारों में उनके आलेख प्रकाशित होते थे। साप्ताहिक हिंदुस्तान, धर्मयुग, कल्पना, जनमासिक-चैखंभा, सरिता, मुक्ता, यथावत, श्रीवर्षा, कादम्बिनी, ग्रामोत्थान-संवाद सहित कई दैनिक अखबारों में प्रभावी विषयों पर छपे उनके अनेक लेख सुर्खियों में रहे थे। दिल्ली से प्रकाशित दो पत्रिकाओं ‘एशियन डॉन’ और ‘इंद्रपस्थ इंटरनेशनल’ का संपादन भी किया था। उनकी एक पुस्तक ‘डॉ. राममनोहर लोहिया’ नेशनल बुक ट्रस्ट से प्रकाशित हुई थी। मुखर लेखन और प्रभावी पत्रकारिता पर उन्हें कई पुरस्कार व सम्मान मिले।


वर्ष 1965 में सहअस्तित्व पर सोवियत भूमि पुरस्कार, नगालैंड कुलपति द्वारा नई दिल्ली में ‘रामधारी सिंह दिनकर सम्मान’, प्रेस क्लब बड़हलगंज में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा सरयू रत्न सम्मान, चतुर्थ प्रहरी नजीबाबाद द्वारा सम्मान से नवाजा गया था। कहानियां और रूपक के साथ-साथ उन्होंने कविताएं भी लिखीं। जिस वक्त रेडियो का बोलवाला था, उस दौर में आकाशवाणी गोरखपुर से उनकी वार्ताओं का क्रम निरंतर था तो आकाशवाणी दिल्ली और नजीबाबाद से भी उनके साक्षात्कार प्रसारित हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed