फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jumped from Raptipul girl rescued by Voyager

राप्तीपुल से कूदी महिला, मल्लाह ने बचाया

Fri, 27 Nov 2015 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 03:42 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। इलाज के बाद भी बच्चा न होने से अवशाद में महिला ने राप्तीपुल से कूदकर जान देने की कोशिश की। इसी दौरान वहां मौजूद एक मल्लाह ने नदी में कूदकर महिला को बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के घरवालों को सूचना देकर बुलाकर उनके सुपुर्द उसे कर दिया।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के मेंहदावल निवासी विजय शंकर की पत्नी गुड़ियां बृहस्पतिवार सुबह दस बजे राप्तीपुल पर पहुंची। पुल पर पर्स लटकाने के बाद गुड़ियां ने नदी में छलांग लगा दी। पुल के नीचे मौजूद एक मल्लाह ने महिला को कूदते हुए देख लिख।
विज्ञापन

मल्लाल ने नदी में छलांग लगा दी। महिला को बचाकर बाहर निकाला और इसकी सूचना टीपीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के घरवालों को इसकी जानकारी दी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि दो साल से उसका इलाज चल रहा है। बावजूद इसके उसे बच्चा नहीं हो रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिसकी वजह से वह अवशाद में थी और आत्महत्या करनी चाह रही थी। घरवालों के पहुंचने के बाद पुलिस ने गुड़ियां को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed