फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jump in river

नदी में कूदा युवक, स्टीमर चालकों ने बचाया

Sun, 21 Jul 2019 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
jump in river
नदी में कूदा युवक, स्टीमर चालकों ने बचाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज(गोरखपुर)। सरयू नदी में शनिवार की सुबह नौ बजे पारिवारिक कलह से तंग एक युवक ने बड़हलगंज पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। संयोग अच्छा था कि नदी में स्टीमर लेकर जा रहे चालकों की नजर पड़ी और उनलोगों ने नदी में कूदकर युवक की जान बचा ली। नदी में कूदे युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। उधर, मुक्तिपथ के व्यवस्थापक महेश उमर ने स्टीमर चालक राजेश निषाद और गोलू सोनकर को सम्मानित कर हौसला भी बढ़ाया।
बड़हलगंज के टांडा निवासी अजय तिवारी (30) ने शनिवार की सुबह नौ बजे बड़हलगंज पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक को कूदता देख स्टीमर लेकर जा रहे राजेश निषाद और गोलू भी नदी में कूद गए। दोनों ने युवक को बचा लिया। बड़हलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद अजय तिवारी ने पुलिस को बताया कि घर पर चल रहे परेशानियों से वह तंग आ गया था। कई दिनों से उसे कुछ सूझ नहीं रहा था। परेशान होकर उसने नदी में आत्महत्या करने का निर्णय कर लिया।
विज्ञापन

बड़हलगंज पुल बना सुसाइड प्वाइंट
बड़हलगंज के सरयू नदी पर बना दोहरीघाट पुल इस समय सुसाइड प्वाइंट बन गया है। आए दिन इलाके का कोई न कोई कूदकर जान देने की कोशिश करता है। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। तो कई को वहां के लोगों ने बचा लिया। बीते दो महीने की बात करें तो 12 लोग पुल से नदी में छलांग लगा चुके हैं। जिसमें से एक की जान चली गई। जबकि शेष 11 लोगों को मुक्तिपथ और आसपास के लोगों ने बचा लिया। प्रशासन इसे रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं करता। लोगों की मांग है कि प्रशासन राजघाट के राप्ती पुल की तरह यहां भी जाली लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed