{"_id":"5c5fdc26bdec224c80717f44","slug":"jp-nadda-attended-swearing-in-ceremony-of-gorakshnath-college-of-nursing-trainee","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा रोजी-रोटी के उपार्जन का मार्ग नहीं बल्कि शक्ति है, प्रशिक्षु नर्सों से बोले जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा रोजी-रोटी के उपार्जन का मार्ग नहीं बल्कि शक्ति है, प्रशिक्षु नर्सों से बोले जेपी नड्डा
Sun, 10 Feb 2019 01:39 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
यूपी लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा (फाइल)
शिक्षा रोजी रोटी के उपार्जन का मार्ग नहीं, शक्ति है। हमारा लक्ष्य ज्ञान के मगध्यमम से खुद को परफेक्शन की ओर ले जाना चाहिए। जीवन में आगे बढना है तो सर्टिफिकेट नहीं संतुष्टि पर ध्यान दीजिएगा। ये बातें केंद्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने गोरखनाथ मंदिर सभागार में रविवार को गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 180 प्रशिक्षु नर्सों के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में ज्ञान की बढ़ोतरी करने का मौका मिलता है। आज वही मौका मुझे इस संस्कार में शामिल होकर मिला। मैंन जाना कि भारतीय परंपरा में किस तरह कनवोकेशन समारोह मनाया जा सकता है। उन्होंने शपथ लेने वाली नर्सों को शुभकामनाएं दीं। कहा, ईश्वर ने मौका दिया है तो हम इसका सदुपयोग करें और आत्म संतुष्टि हासिल करने की कोशिश करें।
मंत्रालय की उलब्धियां बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने टीके सात से बढाकर 12 की। टीकाकरण को 62 प्रतिशत से बढाकर 85 कर दिया है। इस साल के अंत तक इसे 90 कर देंगे। पहले प्यास लगे तो कुआं खोदने जैसे अभियान चलते थे। 2017 में हमने नई नीति बनाकर रोग से निरोग की ओर चलो का मंत्र दिया। 1.5 लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनज। इस पर हम 30 साल की उम्र में ही लोगों की स्क्रीनिंग करके कैंसर, शुगर, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों की पहचान करके लोगों को बीमारी शुरू होते ही मुफ्त इलाज देंगे।
विज्ञापन
30% लोग बीमारी के कारण गरीबी की रेखा से नीचे आ जाते थे। पीएम मोदी ने ऐसी 40% आबादी को 5 लाख का हेल्थ कवर दिया। 11 लाख 80 हजार लोग अब तक 1400 करोड़ का लाभ ले चुके हैं। देश में 118 मेडिकल कॉलेज खुले। इनमें 82 दुर्गम क्षेत्रों में हैं। 18935 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं। 70912 मेडिकल की सीटें हुईं। 14 हजार पीजी की सीटें बढ़ाईं। गोरखपुर स्वास्थ्य का केंद्र बिंदु बन गया है। लोग यहां आएंगे। 1600 करोड़ से एम्स की बिल्डिंग बन रही है। हर साल इस पर 200 करोड़ खर्च होंगे। 55 साल में सूबे को 13 मेडिकल कॉलेज मिले, हमने 55 माह में इतने कॉलेज दिए।
बीआरडी में पांच सुपर स्पेशिलिटी ब्लाक बनाकर सा सुपर स्पेशिलिटी शचरू करने का काम हो रहा है। यूपी के मेडिकल कॉलेजों में 1650 सीटें बढाईं हैं। नए कॉलेज बनेंगे तो 1300 और बढ़ेगी। 125000 लोगों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी। आम आदमी को लाभ पहुंचे यही हमारी कोशिश है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। केंद्र से यूपी को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात गिनाई। नर्सिंग का क्षेत्र संवेदनाओं से जुड़ा है। सामान्य जीवन में भी इसका महत्व है। तमाम सरकारों ने अच्छा करने.की कोशिश की। नारे बहुत बड़े बड़े लगे। 125 करोड़ लोगों के बीच एक एम्स था। जिनमें संवेदना नहीं थी वह अन्य क्षेत्रों में इसकी जरूरत नहीं मानते थे।
अटल बिहारी बाजपेयी जी ने देश में 6 और एम्स स्वीकृत किया। लेकिन 2004 से 14 तक ठप हुआ। मोदी जी के नेतृत्व में इसे फिर से रफ्तार मिली। कुछ खुल गए तो कुछ खुलने वाले हैं। हमारी कोशिश है कि हर लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज खुले।
आशतोष टंडन ने कहा कि ये दीप बताते हैं कि आज से आप सेवा के लिए तैयार हैं। जैसे ये दीप प्रकाश फैला रहे हैं, वैसे ही आप समाज कज बीच अब अपनी सेवा का प्रकाश बिखेरेंगी। चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सक से कम नर्सों की भूमिका नहीं है। उन्हें जैसे सिस्टर कहा जाता है वैसे ही हर मरीज को अपना भाई मानकर सेवा करती हैं। शपथ लेने वाली नर्सों को इस पेशे में विनम्र व्यवहार का महत्व समझाया।
बोले, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सीएम की प्राथमिकता है। नए मेडिकल कॉलेज और एम्स का जिक्र किया। इंसेफेलाइटिस को काबू में लाने और डेंगू व चिकनगुनिया पर अंकुश लगाने का श्रेय योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन को दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन की मौजूदगी में रविवार को श्री गुरु गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की 180 ट्रेनी नर्सों ने दीप जलाकर सेवा की शपथ ली। संचालन कॉलेज के डायरेक्टर ब्रिगेडियर केबीवीपी सिंह ने किया।