फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   joint entrance examination

समाचार पत्र विक्रेता के बेटे का जेईई एडवांस में जलवा

Mon, 12 Jun 2017 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Jun 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षा में 96.8 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले समाचार पत्र विक्रेता के बेटे शीतल गुप्ता ने जेईई एडवांस की परीक्षा में भी अपना जलवा बरकरार रखा है। शीतल ने परीक्षा में 231 अंक हासिल करने के साथ ही 2936वीं रैंक मिली है। बेटे की इस उपलब्धि ने पिता रामउग्रह के साथ मां माया देवी का सिर को फक्र से ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन


गोरखनाथ के बजरंग नगर कॉलोनी निवासी शीतल ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि खुद ज्यादा न पढ़े लिखे होने के बावजूद पिता रामउग्रह ने कभी बच्चों की पढ़ाई में आने वाले खर्च से समझौता नहीं किया। जीविकोपार्जन के लिए घर-घर अखबार पहुंचाया। पूरी आमदनी बच्चों की पढ़ाई पर ही लगा दी। इसी का नतीजा है कि शीतल के अलावा उनकी दोनों बड़ी बहनें प्रियंका और खुशबु क्रमश बीटेक और बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई में शुरू से होनहार रहे शीतल ने 12वीं तक शिक्षा ब्लासम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानीराम से की है। 10वीं की परीक्षा में भी उन्हें 10 सीजीपीए मिले थे। विद्यालय के डायरेक्टर आरएस सिंह ने शीतल की उपलब्धि को देखते हुए उनकी बीटेक की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed